• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan T20 World Cup 2024: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, मेजबान अमेरिका ने सुपर 8 एंट्री कर रचा इतिहास

अमेरिका और आयरलैंड की बीच मुकाबला टाई होने से पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। बाबर की कप्तानी में पहले दो मैच अमेरिका, फिर भारत से हारने के...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 02:33:33 AM (IST)Updated Date: Sat, 15 Jun 2024 02:33:33 AM (IST)
Pakistan T20 World Cup 2024: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, मेजबान अमेरिका ने सुपर 8 एंट्री कर रचा इतिहास
मैच टाई होने से इस तरह टूटा पाकिस्तान का सपना

HighLights

  1. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 30वें मुकबाला पानी में धुला
  2. इस मुकाबले में मेजबान अमेरिका का सामना था आयरलैंड से
  3. बारिश की वजह से मैच टाई, अमेरिका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई

Pakistan T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 30वें मुकबाले में अमेरिका और आयरलैंड के बीच खेला जानें वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इसका सीधा फायदा मेजबान अमेरिका को हुआ। मैच रद्द होने से जहां अमेरिका ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया तो वहीं पाकिस्तान की टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गई।

अमेरिका ने 5 अंक के साथ किया क्वालीफाई

दरअसल शुक्रवार को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में अमेरिका और आयरलैंड के बीच खेला जाना वाला मैच गीले मैदान की वजह से रद्द कर दिया गया है। मैच रद्द होने के चलते दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया, जिससे मेजबान अमेरिका के 5 अंक हो गए हैं और उसने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया।


कैसे बिगड़ गए समीकरण

अमेरिका और आयरलैंड के बीच मैच रद्द होते ही पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गई है। वह सुपर-8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। दरअसल, पाकिस्तान टीम ने 3 मैचों में सिर्फ 1 मैच जीता है और उसके 2 अंक हैं। पाक टीम अपना आखिरी मैच जीत भी जाती है तो उसके 4 अंक ही होंगे, इसी वजह से पाक टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 बाहर हो गई।

उलटफेर का शिकार हुई पाक टीम

बता दें इस ग्रुप से भारत ने तीन मैचों की जीत के साथ ही पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं ग्रुप मैच में बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान को भारत से हार तो मिली ही, उसे पहले मैच में अमेरिका से हार का सामना कर उलटफेर का शिकार होना पड़़ा था।