
ऑकलैंड। न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। क्रिकेट विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में मिली हार के बाद घर लौटे न्यूजीलैंड के इस स्पिनर ने यह स्पष्ट कर दिया किया कि विश्व कप फाइनल उनका आखिरी मैच था।
विटोरी ने कहा कि क्रिकेट को अलविदा कहने का यह सही समय है। 36 साल के विटोरी विश्व कप में जबरदस्त फॉर्म में दिखे और उन्होंने 15 विकेट लिया। इसी के साथ आईसीसी ने अपनी विश्व टीम में भी विटोरी को गेंदबाज के रूप में शामिल किया। विटोरी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेले 442 मैचों में 705 विकेट लिए हैं और 6989 रन भी बनाए हैं।
यह भी पढ़ें : 'इस दिग्गज ने अपना आधा जीवन क्रिकेट को समर्पित कर दिया'
विटोरी ने न्यूजीलैंड की तरफ से 112 टेस्ट और एक बार वर्ल्ड इलेवन की तरफ से टेस्ट मैच खेले और वे न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 34.15 के औसत से 361 विकेट हासिल किए और वे रिचर्ड हैडली की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
यह भी पढ़ें : विश्व कप जीत विटोरी को शानदार विदाई देना चाहती है न्यूजीलैंड टीम
वे कपिल देव और इयान बॉथम के अलावा टेस्ट मैचों में 4000 से ज्यादा रन और 300 विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने 295 वन-डे में 305 विकेट लिए। वे न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा वन-डे खेलने और विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 34 टेस्ट मैचों में 36 विकेट भी झटके।