एडिलेड। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मंगलवार को शादी की पहली सालगिरह थी। विराट ने इस मौके पर अनुष्का को स्पेशल मैसेज के जरिए विश किया। विराट का यह मैसेज दिल को छूने वाला था।
विराट ने सोशल मीडिया पर अनुष्का के साथ कई फोटोज को पोस्ट करते हुए लिखा, विश्वास नहीं होता है कि एक साल हो गया, ऐसा लगता है कि यह कल की बात है। मेरी बेस्ट फ्रेंड और हमसफर को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं।
Can't believe it's been a year already because it feels like it happened just yesterday. Time has truly flown by. Happy anniversary to my best friend and my soulmate. Mine forever ❤ @AnushkaSharma pic.twitter.com/eKL9wlpU4R
— Virat Kohli (@imVkohli) December 11, 2018
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शादी की पहली सालगिरह को विराट के साथ मनाने के लिए एडिलेड पहुंची। उन्होंने भी इस महत्वपूर्ण मौके पर अपनी शादी का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, यह स्वर्ग हैं। जब आपको गुजरते समय का पता नहीं चले तो यह स्वर्ग के समान हैं। ऐसा तब होता है जब आप किसी अच्छे आदमी से शादी करते हो।
It's heaven, when you don't sense time passing by ... It's heaven, when you marry a good 'man' ... 💞 pic.twitter.com/bvZc2x62NM
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) December 11, 2018
विराट और अनुष्का की 11 दिसंबर 2017 को इटली के एक हैरिटेज रिसोर्ट में शादी हुई थी। इसके बाद अनुष्का भारतीय टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी। टीम इंडिया जब इंग्लैंड के दौरे पर गई थी उस वक्त भी अनुष्का ने काफी समय विराट के साथ बिताया था। अनुष्का अपने फिल्म प्रमोशन से कुछ दिनों की छुट्टी लेकर शादी की सालगिरह को मनाने के लिए यहां पहुंची हैं। उन्हें और विराट को एनिवर्सरी की पूर्व संध्या पर युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ देखा गया था।