यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vinod Kambli ने शराब के नशे में पत्नी पर फेंकी कढ़ाई, लगी गहरी चोट, FIR दर्ज
Vinod Kambli wife: विनोद कांबली कथित तौर पर शराब के नशे में घर आए और अपनी पत्नी को गालियां दीं।
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 05 Feb 2023 09:46:27 AM (IST)Updated Date: Sun, 05 Feb 2023 09:46:27 AM (IST)
Vinod Kambli Vinod Kambli wife: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि कांबली ने नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट की।
विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने शुक्रवार को बांद्रा (पश्चिम) के फ्लैट में शराब के नशे में कथित रूप से गाली देने और मारपीट करने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
बांद्रा पुलिस ने कहा कि विनोद कांबली पर आईपीसी की धारा 324 (खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना) और 504 (अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उस पर कथित तौर पर अपनी पत्नी एंड्रिया पर खाना पकाने की कढ़ाई फेंकी, जिसके हैंडल से उनके सिर में चोट लगी थी।
विनोद कांबली और पत्नी में ऐसे शुरू हुई झगड़ा
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, विनोद कांबली कथित तौर पर शराब के नशे में घर आए और अपनी पत्नी को गालियां दीं। घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच की है।
उस समय उनका 12 साल का बेटा भी वहीं था। बेटे ने पाप को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। कांबले गुस्से में किचन में गए और पत्नी पर कढ़ाई फेंक दी।
पुलिस के पास जाने और मामला दर्ज करने से पहले पत्नी ने भाभा अस्पताल में इलाज कराया। विनोद कांबली की पत्नी ने आरोप लगाया कि खाना पकाने की कढ़ाई फेंकने के बाद कांबली ने उन्हें बल्ले से भी पीटा।
2014 में हुई थी विनोद कांबली की शादी
विनोद कांबली ने 2014 में बांद्रा के सेंट पीटर चर्च में एंड्रिया हेविट से शादी की थी। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी।
एंड्रिया ने 2010 में बेटे को जन्म दिया था। अपनी दूसरी पत्नी एंड्रिया से शादी के बाद कांबली ने ईसाई धर्म अपना लिया था। बेटे का नाम जीसस क्रिस्टियानो कांबली है। कांबली का पहले भी पत्नी से झगड़ा हो चुका है।