• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अबे तू इधर बस में आ! जब धनश्री के साथ जा रहे चहल को आशीष नेहरा ने रोका, देखें Video

Viral Video: युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2022 में सबसे अधिक विकेट लिए हैं। चहल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 27 विकेट झटके थे।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Tue, 07 Jun 2022 04:00:22 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jun 2022 04:00:22 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अबे तू इधर बस में आ! जब धनश्री के साथ जा रहे चहल को आशीष नेहरा ने रोका, देखें Video

Viral Video: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) अपने डेब्यू सीजन में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को हराकर आईपीएल 2022 (IPL 2022) चैंपियन बना। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले गए फाइनल में गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया। गुजरात टाइटंस की इस जीत में आशीष नेहरा (Ashish Nehra) का अहम रोल था। उन्होंने बतौर कोच पर्दे के पीछे काम किया। फाइनल के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी अच्छे दोस्त बन गए है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और जीटी कोच नेहरा को एक पार्टी के बाद समय बिताते हुए देखा गया।

चहल धनश्री के साथ जाने के लिए अड़े

राजस्थान रॉयल्स भले ही फाइनल हार गई हो, लेकिन युजवेंद्र चहल पर्पल कैप जीतकर टूर्नामेंट के टॉप गेंदबाज रहे। वायरल हो रहे वीडियो में चहल और नेहरा मजेदार बातचीत करते नजर आ रहे है। वीडियो में जीटी कोच आशीष नेहरा युजवेंद्र चहल से अपने साथ बस में चढ़ने का आग्रह करते हैं, लेकिन चहल अपनी वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ जाने पर अड़े रहते है।


नेहरा-युजवेंद्र के बीच हुई ये बात

वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहरा ने चहल से कहा, 'अबे तू इधर बसा में आ।' चहल ने जवाब दिया बस में नहीं जाना मुझे। बीवी को कैसे छोड़ दूं। पूर्व गेंदबाज ने जवाब देते हुए कहा, 'वाइफ भी आएगी हमारे साथ बस में।' नीचे देखें युजवेंद्र चहल और आशीष नेहरा का वायरल वीडियो-

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सबसे अधिक विकेट

युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2022 में 17 मैचों में 7.75 की इकॉनमी और 5/40 के बेस्ट बॉलिंग आंकड़े के साथ 27 विकेट झटके। उन्होंने टूर्नामेंट में केकेआर के खिलाफ हैट्रिक भी ली। चहल इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे। लेग स्पिनर अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा है। श्रृंखला का पहला मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।