
नई दिल्ली। आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाड़ी अपनी जिंदादिली और मस्तमौला स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।
विराट कोहली मैदान पर जितनी धूम मचाते है, आरसीबी की पार्टीज में भी उनकी उतनी ही धूम रहती है। कोहली इस समय आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है और पिछले दिनों आरसीबी की पार्टी में वे जैसे ही डांस फ्लोर पर उतरे तो उनको देखकर क्रिस गेल भी खुद को रोक नहीं पाए।
यह भी पढ़ें : विराट, एबी, गेल और वॉटसन ने शूटिंग के दौरान की खूब मस्ती
इसके बाद तो इन दोनों ने जैसे डांस फ्लोर पर आग लगा दी। गेल हाल ही में पिता बने हैं। उनको बेटी हुई है। गेल अपनी बेटी के जन्म के चलते वेस्टइंडीज गए थे। वे वहां से हाल ही में लौटे हैं। कोहली ने इस डांस पार्टी की फोटोज अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की, जो वायरल हो गई।
.jpg)