• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विराट कोहली ने बीच मैदान में किया 'टोटका', दो गेंद बाद ही टोनी डी जोरजी आउट, देखें वीडियो

Virat Kohli Bails Switch Magic: विराट कोहली ने स्टंप्स की बेल्स बदले। कोहली ने जैसे ही बेल्स को बदला टोनी ने चौका जड़ दिया। फिर तीसरी गेंद पर बुमराह न...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 27 Dec 2023 09:06:49 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 Dec 2023 09:09:58 PM (IST)
विराट कोहली ने बीच मैदान में किया 'टोटका', दो गेंद बाद ही टोनी डी जोरजी आउट, देखें वीडियो
Virat Kohli Bails Switch Magic

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SA Test: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन डीन एल्गर (Dean Elgar) और टोनी डी जोरजी (Tony De Zorzi) के बीच दूसरे विकेट के लिए साझेदारी जम ही रही थी। तब ही विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीच मैदान में एक टोटका कर दिया। इसके बाद दूसरी गेंद पर भारतीय टीम को टोनी का विकेट मिला। विराट का ये उपाय सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसे क्रिकेट फैंस इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) से जोड़कर देख रहे हैं।

विराट कोहली ने मैदान में क्या किया ?

पहली पारी में 245 रन बनाने के बाद भारत को मोहम्मद सिराज ने चौथे ओवर में एडन मार्करम (5 रन) का विकेट लिया। तीसरे नंबर पर उतरे टोनी डी जोरजी क्रीज पर टिक गए। एल्गर के साथ दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप को देख विराट कोहली ने स्टंप्स की बेल्स बदले। कोहली ने जैसे ही बेल्स को बदला टोनी ने चौका जड़ दिया। फिर तीसरी गेंद पर बुमराह ने यशस्वी से हाथों कैच आउट करवा डाला। टोनी डी जोरजी 62 गेंदों का सामना कर 5 चौके की मदद से 28 रन बनाकर चलते बने।


Virat Kohli checked the bails and changed it around.

- 2 balls later Bumrah got Tony De Zorzi. pic.twitter.com/3rTD86Jt0P

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 27, 2023

स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया था ऐसा

एक मैच के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में बेल्ड को बदला था। जिसके बाद अंग्रेजों को अगले ओवर में सफलता मिली थी। इस कारण किंग कोहली के इस टोटके को स्टुअर्ट से जोड़कर देखा जा रहा है।

डीन एल्गर ने जड़ा शतक

इस टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास लेने वाले डीन एल्गर का बल्ला चला। उन्होंने 140 गेंदों में 19 चौके से शतक पूरा किया। वहीं, डेविड बेडिंगहाम 56 रन पर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया।

BIG WICKET!#JaspritBumrah breaks a stubborn 93-run stand to get the prized wicket of #TonyDeZorzi.

A much-needed wicket for #TeamIndia.

Tune in to #SAvIND 1st Test

LIVE NOW | Star Sports Network#Cricket pic.twitter.com/IY3LVS80Ov

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 27, 2023