यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
#ViratKohli: विराट - गंभीर की लड़ाई, क्या मैदान पर हाथापाई भी कर सकते हैं कोहली
Virat Kohli vs Gautam Gambhir Fight: मैच के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बहस हो गई। देखिए वीडियो
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 02 May 2023 10:13:27 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 May 2023 11:05:02 AM (IST)

#ViratKohli: आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर का झगड़ा क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। विवाद सामने आने के बाद बीसीसीआई ने भी सख्ती दिखाई और विराट-गौतम पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया। वहीं नवीन-उल-हक पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। बीती रात लखनऊ में #LSGvsRCB आईपीएल मैच के दौरान यह पूरा विवाद सामने आया। नीचे देखिए वीडियो
#ViratKohli: विराट कोहली को गुस्सा क्यों आता है
यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली का मैदान पर झगड़ा हुआ हो। एक इंटरव्यू में विराट ने खुद अपनी इस आदत के बारे में बताया था।
स्टार स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में विराट ने कहा था, मैं अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाता हूं, लेकिन सिर्फ मुंह से बोलता हूं, कभी भी हाथापाई नहीं की है, ना ही करूंगा।
बकौल विराट, हाथापाई का तो कोई चांस नहीं। कोई मुझे मारकर चला जाएगा। मैं तो मर ही जाऊंगा। मुंह से कुछ भी बुलवा लो, लेकिन मैं फिजिकल लड़ाई नहीं करता।
मैदान पर तो अंपायर बचा लेते हैं
इसी इंटरव्यू में कोहली ने यह भी कहा था कि मैं सिर्फ ग्राउंड पर ऐसा करता हूं। मुझे पता है कि वहां पर लड़ाई नहीं हो सकती है। वहां पर अंपायर बीच में आ जाएगा ना।
Virat Kohli vs Gautam Gambhir Fight: जानिए क्या हुआ था
![naidunia_image]()
मैच के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बहस हो गई। यह बहस इतनी तीखी थी बाकी प्लेयर्स और स्टाफ को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। मैच को बेंगलुरु ने जीता। मैच जीतने के लिए बेंगलुरु ने लखनऊ को 127 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम 108 रनों पर ही लुढ़क गई।