
कानपुर। भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली जम्मू कश्मीर के उरी में रविवार को हुए आतंकी हमले को लेकर भावुक हो गए। कोहली ने शहीद हुए जवानों के प्रति भावनात्मक ट्वीवट किया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 सितंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच की तैयारी में जुटे कोहली ने सोमवार को उरी आतंकी हमले का फोटो लगाते हुए लिखा- ‘इस फोटो को देखकर मैं भावुक हो गया हूं, लेकिन इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। सभी बहादुर सैनिकों के लिए, जय हिंद।‘ मालूम हो, रविवार को कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना पर अभी तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 20 जवान शहीद हुए। इस हमले में चार आतंकी मारे गए।
यह भी पढ़ें : कोहली, कुंबले को स्पिनरों की मददगार पिचों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए: भज्जी
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की शुरुआत 22 को कानपुर में होगी। यह मैच ऐतिहासिक होगा, क्योंकि भारतीय टीम अपना 500वां टेस्ट मैच खेलेगी। वह 500 टेस्ट मैच खेलने वाला इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बाद चौथा देश बन जाएगा।
यह भी पढ़ें : 51 वर्षों से कायम यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया कोई भारतीय गेंदबाज
This picture fills me with emotions I can't explain. To all the brave hearts, Jai Hind #UriAttack #Kashmir pic.twitter.com/l0bFhy95tR
— Virat Kohli (@imVkohli) September 19, 2016