
बेंगलुरू। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने आईपीएल-9 की ड्रीम इलेवन चुनी, जिसमें उन्होंने विराट कोहली को कप्तान बनाया।
आईपीएल के इस संस्करण में दो कप्तानों विराट कोहली (आरसीबी) और डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) का दबदबा रहा। इन दोनों ने बल्लेबाजी में कई कीर्तिमान बनाते हुए अपने साथियों को प्रेरित किया। आईपीएल का खिताबी मुकाबला रविवार को आरसीबी और सनराइजर्स के बीच ही खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें : IPL फाइनल पर बारिश का खतरा, क्या होगा यदि मैच नहीं हुआ तो...
अकरम की ड्रीम आईपीएल इलेवन में ओपनर्स का दायित्व इन दोनों दिग्गजों विराट और वॉर्नर को सौंपा गया है। टीम में युजवेंद्र चहल जैसे युवा खिलाड़ी को भी स्थान दिया गया है। चहल अभी तक 20 विकेट ले चुके हैं और उन्हें धोनी के नेतृत्व में जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अकरम ने चुनी टीम में यूसुफ पठान जैसे दिग्गज को भी स्थान मिला, जिन्होंने केकेआर की तरफ से 15 मैचों में 72.20 की औसत से 361 रन बनाए। उन्होंने टीम को क्वालीफायर में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें : 14 वर्षीया फैन का सपना हुआ साकार, जब भगवान ने उसे गले लगाया
रोहित शर्मा के चयन पर भले ही कुछ लोगों को आश्चर्य हो सकता है, लेकिन अकरम ने तीसरे क्रम पर रोहित और चौथे क्रम पर दिग्गज एबी डी'विलिसर्य को रखा है। तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे।
अकरम की आईपीएल इलेवन : विराट कोहली (कप्तान), डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, एबी डी'विलियर्स, यूसुफ पठान, आंद्रे रसेल, महेंदसिंह धोनी, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, धवल कुलकर्णी, सुनील नरेन।