• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: विराट ऐसे कर रहे सेलिब्रिटी क्लासिक फुटबॉल मैच की तैयारी

इस मैच से एकत्रित की जाने वाली राशि का उपयोग चैरिटी के लिए किया जाएगा।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 02 Jun 2016 09:37:26 AM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jun 2016 09:42:21 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
VIDEO: विराट ऐसे कर रहे सेलिब्रिटी क्लासिक फुटबॉल मैच की तैयारी

मुंबई। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का फाउंडेशन एक्टर अभिषेक बच्चन के 'प्लेइंग फॉर ह्यूमिनेटी' के साथ मिलकर 4 जून को चैरिटी फुटबॉल मैच आयोजित कर रहा है, जिसमें प्लेयर्स का मुकाबला बॉलीवुड सेलिब्रिटिज से होगा।

खेल कोई भी विराट का पैशन देखते ही बनता है और वे उसकी जमकर तैयारी भी करते हैं। ऐसे ही इस फुटबॉल मैच की तैयारियों को लेकर उनका वीडियो वायरल हुआ है।

अंधेरी स्पोर्ट्‍स कॉम्प्लेक्स के मुंबई फुटबॉल एरिना में होने वाले इस मुकाबले में भारतीय वन-डे कप्तान महेंद्रसिंह धोनी के भी खेलने की उम्मीद है। फिल्म स्टार्स में रणबीर कपूर भी इस मैच में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

इस मैच से एकत्रित की जाने वाली राशि का उपयोग चैरिटी के लिए किया जाएगा। ऑल हार्ट्‍स फुटबॉल टीम की कमान विराट संभालेंगे जबकि ऑल स्टार्स टीम के कप्तान अभिषेक बच्चन होंगे। पिछली बार विराट कोहली की टीम विजयी हुई थी।

टीम इंडिया के लिए चाहिए हिंदी बोलने वाला कोच

कोहली की टीम में धोनी के अलावा जहीर खान, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे जैसे स्टार क्रिकेटर खेलेंगे। जबकि अभिषेक की टीम में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शब्बीर अहलूवालिया, रणबीर कपूर, निशांत मेहरा, करण वाही, अर्जुन कपूर, विवियन, कार्तिक आर्यन, डिनो मोरिया प्रमुख रूप से नजर आएंगे।


ओम पुरी बोले- मोदी जी की गोदी में बैठने के अलावा कोई और चारा नहीं

How will @imVkohli fare on the football field? Watch Celebrity Clasico on 4th June at 9 PM on Star Sports 1/HD1!https://t.co/FDANzL5KtH

— Star Sports Football (@StarFootball) May 31, 2016

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।