• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli के लिए शानदार साबित हो सकता है साल 2024, तोड़ सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड

Virat Kohli Records: विराट कोहली पिछले साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बैट्समैन थे। उन्होंने 35 मैचों में 66.06 की औसत से 2048 रन बनाए थे। कोहली न...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 02 Jan 2024 05:02:17 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jan 2024 05:02:17 PM (IST)
Virat Kohli के लिए शानदार साबित हो सकता है साल 2024, तोड़ सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
विराट कोहली (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli: विराट कोहली के लिए साल 2023 बेहद खास था। हालांकि टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे विश्व कप की ट्रॉफी उनके हाथ नहीं लगी। पूर्व कप्तान वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। उन्होंने एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही एकदिवसीय में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। किंग कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में ये काम किय।

विराट कोहली पिछले साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बैट्समैन थे। उन्होंने 35 मैचों में 66.06 की औसत से 2048 रन बनाए थे। कोहली ने आठ शतक और दस अर्धशतक लगाए थे। ऐसे में साल 2024 विराट के लिए बहुत खास रहने वाला है। वह कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।


1. विराट कोहली वनडे में सबसे तेज चौदह हजार रन बनाने से 152 रन पीछे है। यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 350 मैचों में यह उपलब्धि अपने नाम की थी। वहीं, कोहली T20 में 12 हजार रन बनाने से 35 रन दूर है। वह क्रिस गेल, शोएब मलि और कायरन पोलार्ड के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

2. विराट कोहली के पास इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का मौका है। विराट को सचिन तेंदुलकर के 2535 रनों से आगे निकलने के लिए 544 रन बनाने है।

3. इंग्लैंड के खिलाफ सभी फॉर्मटे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के लिए विराट कोहली 21 रन पीछे है। कोहली चार हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले भारतीय बैट्समैन बनने से 30 रन दूर हैं।

4. घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने के लिए किंग कोहली 5 शतक दूर है। वेस्टइंडीज में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन बनने के लिए 322 रनों की जरूरत है। राहुल द्रविड 1919 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं।

5. न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड बनाने के लिए विराट कोहली को एक सेंचुरी लगानी है। फिलहाल सचिन तेंदुलकर और विराट 9 शतक जड़ चुके हैं।