• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

विराट कोहली के जूते बने पाकिस्तानी क्रिकेटरों की पसंद, 'one8' पहनकर एशिया कप में मचाया धमाल, सेमीफाइनल का मिला टिकट

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय पाकिस्तानी महिला खिलाड़ियों का खेल कम बल्कि उनके ब्रांडेड जूते हैं। इस बार टूर्नामेंट में उन्हें 'one8' ब्रांड के जूते पहने हुए देखा गया है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 02:13:49 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 02:13:49 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
विराट कोहली के जूते बने पाकिस्तानी क्रिकेटरों की पसंद, 'one8' पहनकर एशिया कप में मचाया धमाल, सेमीफाइनल का मिला टिकट
one8 के जूते पहनकर खेल रही पाक महिला खिलाड़ी (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. पाकिस्तानी क्रिकेटर की पसंद बने 'one8' जूते
  2. हांगकांग के खिलाफ पहनकर खेली पाक खिलाड़ी
  3. विराट कोहली का को-फाउंडेड ब्रांड है 'one8'

स्पोर्टस डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप में पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर इस बार छाई हुई है। पाकिस्तान ने एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय पाकिस्तानी महिला खिलाड़ियों का खेल कम बल्कि उनके ब्रांडेड जूते हैं। इस बार टूर्नामेंट में उन्हें 'one8' ब्रांड के जूते पहने हुए देखा गया है।

दरअसल, यह स्पोर्ट्स ब्रांड भारतीय स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का को-फाउंडेड ब्रांड हैं। 'one8' के जूते पहनने के बाद पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

बता दें कि, हांगकांग के खिलाफ खेले गए मैच में पाकिस्तानी स्पिनर नशरा संधू और दाएं हाथ की बल्लेबाज ईमान फातिमा को 'one8' ब्रांड के जूते पहने देखा गया। इनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।


गौरतलब है कि, पाकिस्तानी स्पिनर संधू ने टीम को जश्न मनाने का भरपूर मौका दिया। उन्होंने अपने करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 7 रन देकर 6 विकेट लिए। इससे पाकिस्तान ने हांगकांग को 71 रन पर ऑलआउट कर दिया और 72 रन से जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 16 साल के विकल्प तिवारी की जुझारू पारी ने मध्य प्रदेश से बढ़त का मौका छीना

सेमीफाइनल में पाकिस्तान

पाकिस्तान के इस प्रदर्शन के बाद एशिया कप के सेमीफाइनल में महिला टीम ने जगह बना ली है। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्‍तान का सामना श्रीलंका से होगा। वहीं पहले सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम की जंग बांग्‍लादेश से होगी।

अगर भारत और पाकिस्‍तान सेमीफाइनल में जीत दर्ज करता है तो फाइनल में यह टीम एक बार फिर आमने-सामने होंगी। भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला पुरुष टीम का हो या पाकिस्तान टीम का वह हमेशा महामुकाबले से कम नहीं होता है।

यह भी पढ़ें- कोच गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बंद किए मोहम्मद शमी की वापसी के दरवाजे? पूर्व भारतीय कोच ने किया दावा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।