
मुंबई। भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है। पहले इस सेलिब्रिटी कपल की ब्रेकअप की खबरें आई। फिर कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि दोनों ने आपसी सहमति के तहत ब्रेक लिया था। हालांकि अनुष्का की ओर से संकेत मिले थे कि वह भारत के पोस्टर बॉय के साथ पैचअप के मूड में नहीं है।
लेकिन दोनों के बीच पैचअप की खबर तब आयी जब कोहली और अनुष्का को मुंबई के रेस्तरां के बाहर साथ में निकलते हुए देखा गया। इससे पहले कोहली ने सोशल मीडिया में अनुष्का को लेकर की जा रही मजाक पर भड़कते हुए बचाव किया था और अनुष्का को भला बुरा कहने वालों को जमकर फटकार लगाई थी।
बहरहाल, अनुष्का शर्मा को उनके बर्थ-डे पर विराट कोहली ने स्पेशल गिफ्ट दिया है। अनुष्का शर्मा कल 28 साल की हो गई। बर्थ-डे पर कोहली ने अनुष्का को इंस्टाग्राम में फॉलो कर लिया है।
बता दे कि विवाद बढ़ने के साथ ही दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दुसरे को अनफ्रेंड कर दिया था। लेकिन अब जब कोहली ने अनुष्का को इंस्टाग्राम में फॉलो कर लिया है तो ऐसा समझा जा रहा है कि दोनों के बीच पैचअप हो चुकी है। अब दोनों के रिश्ते सामान्य होने लगे हैं।