
नई दिल्ली। कप्तान डेविड वॉर्नर (93*) ने जुझारू पारी खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरे क्वालीफायर में गुजरात लॉयंस को 4 विकेट से हराकर आईपीएल के फाइनल में पहली बार जगह बनाई। अब रविवार को फाइनल में उसका सामना रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर से होगा। इस मैच में कई दिलचस्प रिकॉर्ड्स बने, आइए नजर डालते हैं -
468 रन बनाए वॉर्नर ने इस आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए जो कि आईपीएल के एक सत्र में किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ है। उथप्पा ने 2014 में 457 रन बनाए थे।
41 रन एसआरएच के दूसरे से सातवें क्रम तक के बल्लेबाजों ने बनाए जो इस आईपीएल में किसी टीम के लिए दूसरा न्यूनतम हैं। वॉर्नर ने उन बल्लेबाजों से दुगुने रन बनाए।
23 रन सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 से 10 ओवर के बीच बनाए। पिछले पांच ओवरों में उन्होंने 43 रन बनाए थे।
4 बल्लेबाज आईपीएल सत्र में 700 से अधिक रन बना चुके हैं। वॉर्नर ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। गेल (दो बार), हसी और कोहली पहले ही यह कारनामा कर चुके हैं।
61 पारियां बिना शून्य पर आउट हुए खेली थी धवन ने इस मुकाबले से पहले। आखिरी बार धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ 2014 टी-20 विश्व कप के मैच मे शून्य पर आउट हुए थे।
9 विकेट भुवनेश्वर ने पारी के 20वें ओवर में लिए जो कि सर्वश्रेष्ठ है। भुवी ने मौजूदा आईपीएल में 23 विकेट लिए है, जिसमें से 40 प्रतिशत विकेट आखिरी ओवर में चटकाए।
5 से अधिक अर्धशतक जमाए फिंच ने इस आईपीएल में जो गुजरात लायंस के बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ है। रैना, कार्तिक और स्मिथ तीन-तीन अर्धशतक ही जमा सके।
5 विकेट लिए इस आईपीएल में एसआरएच के स्पिनरों ने। उनके तेज गेंदबाजों ने 75 विकेट लिए थे।