
बेंगलुरू। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) फ्रेंचाइजी के चार दिग्गज क्रिकेटरों विराट कोहली, एबी डी'विलियर्स, क्रिस गेल और शेन वॉटसन ने बैट और पैड्स से दूर एक दिन के ऑफ में कैमरे के सामने जमकर मस्ती की।
आईपीएल विभिन्न देशों के क्रिकेटर्स को एक साथ जोड़ती है। इसका अपना रोमांच, थ्रिल और मजा है। आरसीबी टीम के खिलाड़ी मैदान के अंदर और बाहर समान रूप से आनंद उठाते हैं। किंगफिशर ब्रांड के विज्ञापन के दौरान गेल, कोहली और डी'विलियर्स को जोरशोर से मस्ती करते हुए देखा गया।
यह भी पढ़ें : डी'विलियर्स वर्तमान पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: विराट
विराट, गेल और डी'विलियर्स ने नए साथी शेन वॉटसन के साथ एक बार में फोटो शूट करवाया, जिसकी ड्राइविंग सीट पर तेज गेंदबाज वरूण एरोन बैठे हुए थे।