
कोलकाता। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा कि भारत के लोगों से उन्हें जितना प्यार मिला है, इतना प्यार तो पाकिस्तान में भी नहीं मिला है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप के लिए शनिवार शाम को यहां पहुंची थी। पहले अभ्यास सत्र के पूर्व पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान अफरीदी ने कहा- 'हमने भारत में हमेशा क्रिकेट का मजा लिया है। भारत के लोगों से हमेशा बहुत प्यार मिला, इतना प्यार तो पाकिस्तान में भी नहीं मिला। भारत उन चुनिंदा देशों में से एक हैं, जहां मुझे खेलने में हमेशा से मजा आता रहा है।'
यह भी पढ़ें : अफरीदी की तो पाक टीम में ही जगह नहीं बनती है: मियांदाद
विश्व कप के लिए देरी से पहुंचने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- हमारी तैयारी चल रही थी और हम भारत जाने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार थे। क्रिकेट में दबाव तो हमेशा ही रहता है और हमें दबाव में खेलने में मजा आता है।
यह भी पढ़ें : अफरीदी के पास आईसीसी खिताब जीतने का अंतिम मौका : वकार
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम इस समय अच्छा क्रिकेट खेल रही है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ एशिया कप में विराट कोहली और युवराज सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया था।