• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में कौन करेगा नंबर 3 पर बल्लेबाजी, यह दो खिलाड़ी रेस में आगे

WI vs IND: पुजारा को टीम में मौका नहीं दिया गया है। ऐसे में सवाल ये है कि नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने कौन उतरेग।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 04 Jul 2023 05:47:19 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Jul 2023 05:47:19 PM (IST)
WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में कौन करेगा नंबर 3 पर बल्लेबाजी, यह दो खिलाड़ी रेस में आगे
WI vs IND: पुजारा को टीम में मौका नहीं दिया गया है। ऐसे में सवाल ये है कि नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने कौन उतरेग।

WI vs IND 2023 Test Series: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद अब भारतीय टीम अगली सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इंडियन टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। पहला मैच 12 जुलाई से विंडसर पार्क (डोमिनिका) में शुरू होगा। सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। इस टूर पर भारतीय टीम बदली नजर आएगी। जहां कई सीनियर खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी हो गई है। वहीं यंग प्लेयर्स को शामिल किया गया है। टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा को टीम में मौका नहीं दिया गया है। ऐसे में सवाल ये है कि नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने कौन उतरेग।

शुभमन गिल को नंबर तीन पर मौका दे सकते हैं कप्तान

रोहित शर्मा नंबर तीन पर शुभमन गिल को मौके दे सकते हैं। गिल लगातार अच्छा खेल रहे हैं। अगर रोहित यशस्वी जायसवाल या रुतुराज गायकवाड के साथ ओपनिंग करने उतरते हैं, तो शुभमन को नंबर तीन पर आना पड़ सकता है। आंकड़ों की बात की जाए तो शुभमन गिल अबतक 15 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। जिसमें 34.23 के औसत से 890 रन और 2 शतक जड़ चुके हैं।


ऋतुराज गायकवाड को भी आजमाया जा सकता है

ऋतुराज गायकवाड को टीम में शामिल किया गया है। वे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। वे घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र टीम के लिए खेलते हैं। वहां उनके आंकड़े जबरदस्त हैं। रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में ऋतुराज ने चार मैचों में 364 रन बनाए हैं।

भारतीय टीम

अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज टीम

जायर मैकएलिस्टर, जर्मेन ब्लैकवुड, किर्क मैकेंजी, क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), नक्रूमा बोनर, टैगनारिन चंद्रपॉल, एलिक अथानाजे, केवेम हॉज, रहकीम कॉर्नवाल, रेमन रीफर, जोशुआ दा सिल्वा, अकीम जॉर्डन, एंडरसन फिलिप, जेडेन सील्स, जोमेल वारिकन, केमर रोच, माक्विनो माइंडली, शैनन ग्रेबियल।