
Mohammad Shami with wife Hasin jahan: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जहां अपने खेल के कारण काफी तारीफ बटोरते हैं, वहीं निजी जिंदगी की उथल-पुथल के कारण वे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। शमी एक बार फिर चर्चाओं में हैं और इस बार उनकी पत्नी हसीन जहां के कारण। दरअसल हसीन जहां ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी और शमी के साथ वाली एक बेहद बोल्ड फोटो शेयर की है। बेहद कम लाइट में लिए गए इस फोटो में दोनों ही बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। हसीन जहां के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हसीन जहां आलोचकों के निशाने पर आ गई है।
बता दें कि शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच तलाक का केस चल रहा है। हसीन ने शमी पर गैर औरतों के साथ संबंध होने और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल ये मामला अदालत में चल रहा है। पर इन सबके बीच हसीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले कुछ समय से वो लगातार अपने बोल्ड वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं। पर इस बार उन्होंने ऐसी तस्वीर शेयर की कि वे विवादों में घिर गईं। उनकी इस बोल्ड तस्वीर में पति मोहम्मद शमी भी मौजूद हैं। इस तस्वीर में दोनों ही ही बिना कपड़ों के दिखाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की है। इसके साथ हसीन जहां ने लिखा - कल तू कुछ नहीं था तो मैं पाक थी, आज तू कुछ बन गया तो मैं नापाक हो गई। झूठ बुरका डाल कर बेपर्दा सच को मिटा नहीं सकता। मगरमच्छ के आंसू कुछ दिनों का ही सहारा होते हैं। कैप्शन के अंत में उन्होंने लिखा - मॉडल हसीन जहां क्रिकेटर शमी अहमद के साथ।
View this post on InstagramA post shared by hasin jahan (@hasinjahanofficial) on
कई बोल्ड तस्वीरें व वीडियो पोस्ट कर चुकी हैं हसीन जहां
यहां बता दें कि हसीन जहां पहले भी अपनी कई बोल्ड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी हैं। उस समय भी वे आलोचकों के निशाने पर आईं थी। पर हसीन जहां ने पूरी दमदारी से आलोचकों को जवाब दिया। वे शुरू से ही कट्टरपंथियों के निशाने पर रहीं हैं।
अदालत में मामला
बता दें कि हसीन जहां और मोहम्मद शमी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच का विवाद तलाक तक पहुंच गया है और मामला फिलहाल अदालत में है। 2018 में हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा और एडल्ट्री के गंभीर आरोप लगाए थे। शमी इस मामले में गिरफ्तार भी हो चुके हैं और अब दहेज का ये मामला अदालत में चल रहा है।
उधर शमी ने कभी भी सार्वजनिक रुप से इस विवाद पर ज्यादा टिप्पणी नहीं की। वे खुद को हमेशा बेकसूर ही बताते रहे हैं। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया था इस विवाद का उनके खेल और जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है और वे बहुत मुश्किल से खुद से उबार पाए हैं। वे ये भी कह चुके हैं इस मामले की निराशा में वे 3 बार आत्महत्या की कोशिश कर चुके हैं।