• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

INDW vs SLW Asia Cup Final: श्रीलंका विमेंस ने पहला एशिया कप जीता, फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराया

Women Asia Cup 2024 Final INDW vs SLW Highlights: श्रीलंका ने महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल में टीम ने भारत को आठ विकेट से पटखनी दी। श्री...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 28 Jul 2024 02:30:39 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jul 2024 07:17:55 PM (IST)
INDW vs SLW Asia Cup Final: श्रीलंका विमेंस ने पहला एशिया कप जीता, फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराया
श्रीलंका महिला टीम ने जीता एशिया कप। (फोटो-ACC/X)

HighLights

  1. Women Asia Cup 2024 Final: भारतीय महिला टीम नौवीं बार फाइनल खेला।
  2. Women Asia Cup 2024 Final: भारतीय टीम ने सात बार एशिया कप जीता है।
  3. Women Asia Cup 2024 Final: हर्षिता समरविक्रमा प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Women Asia Cup 2024 Final INDW vs SLW: श्रीलंका महिला टीम ने एशिया कप 2024 में इतिहास रच दिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत को 8 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका वूमेन्स टीम का यह पहला खिताब है।

दाम्बुला में खेले गए मैच में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु (61) और हर्षिता समरविक्रमा (69) की जबरदस्त बल्लेबाजी के जरिए 166 रन के टारगेट को 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165/6 का स्कोर बनाया था।


भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 60 रन की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया। भारतीय टीम दूसरी बार एशिया कप के फाइनल में हारी है। सात बार की चैंपियन इससे पहले 2018 में हारी थी। श्रीलंकाई टीम ने पांच बार खिताबी मुकाबला गंवाने के बाद पहली बार फाइनल में जीत का मीठा स्वाद चखा है।

भारत की बल्लेबाजी

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने तेज शुरुआत दी। दोनों के बीच 44 रन की साझेदारी हुई। कविशा ने शेफाली (16) को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। उमा (9) और हरमनप्रीत (11) का बल्ला ज्यादा नहीं चला। जेमिमा ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए।

स्मृति ने 47 गेंदों का सामना कर 10 चौके लगाकर 60 रन की पारी खेली। विकेटकीपर ऋषा (30) ने चार चौके और एक छक्के से टीम का स्कोर 165 तक पहुंचाया। श्रीलंका के लिए कविशा दिलहारी ने 2 विकेट लिए। उनके अलावा उदेशिका, सचिनी और अथापथु को एक-एक सफलता मिली।

श्रीलंका महिला टीम की प्लेइंग 11

विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हासिनी परेरा, सुंगधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, सचिनी निसानसाला।

भारत महिला टीम की प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋषा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में श्रीलंकाई महिलाओं द्वारा सफलतापूर्वक चेज किए गए लक्ष्य

166 बनाम भारत, दांबुला, 2024

156 बनाम साउथ अफ्रीका, ईस्ट लंदन, 2024

148 बनाम भारत, विजयनगरम, 2014

141 बनाम न्यूजीलैंड, कोलंबो, 2023

141 बनाम पाकिस्तान, दांबुला, 2024

टी20 में भारतीय महिला टीम के खिलाफ सफलतापूर्वक पीछा किए गए हाई स्कोर

  • 199- इंग्लैंड, मुंबई (ब्रेबोर्न), 2018
  • 173- ऑस्ट्रेलिया, मुंबई (डीवाईपी), 2022
  • 166- श्रीलंका, दांबुला, 2024
  • 159- साउथ अफ्रीका, लखनऊ 2024
  • 155- ऑस्ट्रेलिया, एजबेस्टन, 2024