• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

INDW vs BANW: भारतीय महिला टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंची, बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया, स्मृति का अर्धशतक

INDW vs BANW Highlights: भारतीय महिला टीम 9वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। विमेंस एशिया कप की शुरुआत 2004 में हुई थी। टीम इंडिया सात बार टाइट...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 26 Jul 2024 04:52:24 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jul 2024 05:26:01 PM (IST)
INDW vs BANW: भारतीय महिला टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंची, बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया, स्मृति का अर्धशतक
अर्धशतक लगाने के बाद स्मृति मंधाना। (फोटो-बीसीसीआई एक्स हैंडल)

HighLights

  1. भारत सात बार एशिया कप जीत चुका है।
  2. बांग्लादेश की कप्तान सुल्ताना ने 32 रन बनाए।
  3. भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने 3 विकेट लिए।

खेल डेस्क, इंदौर। INDW vs BANW Highlights: भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को रंगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से पटखनी दी।

इस मुकाबले में टीम इंडिया को जीत के लिए 81 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगा। जीतने वाली टीम का 28 जुलाई को फाइनल में भारतीय शेरनियों से सामना होगा।


स्मृति मंधाना का तूफानी अर्धशतक

भारत की ओपनर स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों पर 55* रन बनाए, जिसमें नौ चौके और एक सिक्स शामिल रहा। शेफाली वर्मा ने 26* की पारी खेली और दो चौके लगाए। इन दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को मैच में वापसी का मौका नहीं दिया।

राधा-रेणुका की जबरदस्त गेंदबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवरों में 80/8 रन का स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। इसके अलावा शोर्ना अख्तर 19 रन पर नाबाद पवेलियन लौटी। टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और स्पिनर राधा यादव ने 3-3 विकेट चटकाएं। पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा के खाते में एक-एक सफलता आई।

भारत की प्लेइंग 11

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋषा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह।

बांग्लादेश की प्लेइंग 11

दिलारा अख्तर, मुर्शिदा खातून, निगार सुल्ताना (कप्तान/बांग्लादेश), रुमाना अहमद, इश्मा तंजीम, रितु मोनी, राबेया खान, शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, जहांआरा आलम, मारुफा अख्तर।

महिला एशिया कप में भारतीय टीम का दबदबा

साल फॉर्मेट विजेता रनर-अप
2004 वनडे भारत श्रीलंका
2005 वनडे भारत श्रीलंका
2006 वनडे भारत श्रीलंका
2008 वनडे भारत श्रीलंका
2012 टी20 भारत पाकिस्तान
2016 टी20 भारत पाकिस्तान
2018 टी20 बांग्लादेश भारत
2022 टी20 भारत श्रीलंका