
नेपियर। न्यूजीलैंड के अनुभवी स्पिनर डेनियल विटोरी जब विश्व कप के ग्रुप 'ए' में रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो वे अपने करियर में एक विशिष्ट मुकाम हासिल कर सकते हैं, लेकिन उनका ध्यान इसकी बजाए टीम की जीत पर रहेगा।
वह बाएं हाथ का स्पिनर 300 वन-डे विकेट की उपलब्धि से दो विकेट दूर है। वे दो विकेट लेने के साथ ही 11 गेंदबाजों के इस विशिष्ट समूह में शामिल हो जाएंगे। इस समूह में मुरलीधरन 534 विकेटों के साथ सबसे आगे हैं। उनके पास टेस्ट और वन-डे में 300 विकेट लेने वाले नौवें गेंदबाज बनने का मौका रहेगा।
न्यूजीलैंड और वर्ल्ड इलेवन की तरफ से 290 मैचों में 300 विकेट लेने वाले विटोरी ने कहा- 'लंबे समय तक टेस्ट रिकॉर्ड्स के बारे में सोचना बहुत महत्वपूर्ण था, इसलिए वन-डे के रिकॉर्ड्स के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मेरा ध्यान इसकी बजाए टीम की जीत की तरफ है।'
विटोरी का करियर पिछले दो वर्षो में चोटों से प्रभावित रहा। इसकी वजह से राष्ट्रीय टीम में उनका जुड़ाव सीमित रहा। इसके बावजूद वे ब्रेंडन मॅक्कुलम की टीम के महत्वपूर्ण सदस्य है। उनका काम बल्लेबाजों को सीमित रखना है ताकि दूसरे छोर से तेज गेंदबाज विकेट हासिल कर सके।