• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

#WorldCup2023: ‘मोहम्मद शमी को अरेस्ट मत करना’, जानिए दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस से क्यों कहा ऐसा

IND vs NZ: मोहम्मद शमी छह मैच में 23 विकेट लेकर इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने की सूची में पहले नंबर पर आ गए हैं।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 16 Nov 2023 07:57:23 AM (IST)Updated Date: Thu, 16 Nov 2023 07:57:23 AM (IST)
#WorldCup2023: ‘मोहम्मद शमी को अरेस्ट मत करना’, जानिए दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस से क्यों कहा ऐसा
न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

HighLights

  1. भारत विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में
  2. न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में 70 रन से दी मात
  3. मोहम्मद शमी ने झटके 7 विकेट

एजेंसी, मुंबई। क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने बीती रात न्यूजीलैंड को 70 रनों से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। 7 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच एक्स प्लेटफॉर्म पर रोचक संवाद हुआ। दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस के टैग करते हुए लिखा कि आप (मुंबई पुलिस) आज रात के हमले (न्यूजीलैंड के खिलाफ बॉलिंग अटैक) के लिए मोहम्मद शमी को अरेस्ट नहीं करेंगे।

दिल्ली पुलिस को मुंबई पुलिस का जवाब

दिल्ली पुलिस के मैसेज पर पर मुंबई पुलिस ने भी मजेदार जवाब दिया। आधिकारिक एक्स हेंडल पर लिखा कि आप अनगिनत दिलों को चुराने के गंभीर आरोपों से चूक गए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य आरोपियों की सूची भी देने में चूक गए हैं।


naidunia_image

मोहम्मद शमी का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

मोहम्मद शमी ने जिस तरह से गेंदबाजी की, उससे मैच पूरी तरह से भारत की तरफ मुड़ गया। वानखेड़े स्टेडियम में भारत के 397 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ने 32 ओवर में 219 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए 18 ओवर में 179 रनों की जरूरत थी।

जिस तरह मैदान में ओस थी और जिस तरह केन विलियमसन (69) और डेरिल मिशेल (134) बल्लेबाजी कर रहे थे, उससे यह लक्ष्य पाना मुश्किल काम नहीं था, लेकिन 33वें ओवर में रोहित ने बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को लगाया। न्यूजीलैंड को रचिन रवींद्र और डेवोन कान्वे के तौर पर शुरुआती झटके देने वाले शमी ने आते ही दूसरी गेंद पर कप्तान विलियमसन को डीप स्क्वायर पर सूर्यकुमार के हाथों कैच आउट कराया।

इसी ओवर में उन्होंने उप कप्तान टाम लाथम को पगबाधा कर दिया। तीन गेंद पर दो विकेट गिरने से न्यूजीलैंड की लय बिगड़ गई और मैच भारत की तरफ से मुड़ गया।