• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2023: भारत की धमाकेदार जीत के बाद पाकिस्तान में हाय तौबा, अब रोहित शर्मा पर लगाया ऐसी बेईमानी का आरोप

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने दावा किया है कि रोहित शर्मा वनडे विश्व कप के दौरान टॉस फिक्स कर रहे हैं।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 16 Nov 2023 09:33:38 AM (IST)Updated Date: Thu, 16 Nov 2023 11:01:56 AM (IST)
World Cup 2023: भारत की धमाकेदार जीत के बाद पाकिस्तान में हाय तौबा, अब रोहित शर्मा पर लगाया ऐसी बेईमानी का आरोप

एजेंसी, इस्लामाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा और टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई थी।

अब भारत का शानदार प्रदर्शन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों को हजम नहीं हो रहा है। विश्व कप के दौरान तरह-तरह हास्यास्पद आरोप लगाने के बाद अब भारत - न्यूजीलैंड मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा पर बेईमानी का आरोप लगाया गया है।

टॉस के समय चीटिंग करते हैं रोहित शर्मा

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने दावा किया है कि रोहित शर्मा वनडे विश्व कप के दौरान टॉस फिक्स कर रहे हैं। बख्त को लगाता है कि टॉस के दौरान रोहित सिक्का दूर उछालते हैं। इसके बाद आईसीसी के अधिकारी भारत के पक्ष में टॉस का फैसला सुना देते हैं।


Very strange the way Rohit Sharma throw the coin at toss, far away, don’t let other Captains to see, compare to other Captains in the WC , any reason?? @BCCI @TheRealPCB @CricketAus @CricketSouthAfrica #sikanderbakht #WorldCup23 #IndiaVsNewZealand @ImRo45 @ICC pic.twitter.com/KxhR2QyUZm

— Sikander Bakht (@Sikanderbakhts) November 15, 2023

विश्व कप 2023: पाकिस्तान को लगता है कुछ तो गड़बड़ है

  • यह पहली बार नहीं है जब विश्व कप के दौरान पाकिस्तान ने भारत पर ऐसे आरोप लगाए हों।
  • इससे पहले कहा गया कि अंपायरों पर दबाव होता है कि वे भारत के पक्ष में फैसला सुनाए।
  • भारतीय टीम को मदद पहुंचाने के लिए पिच बदल दी जाती है।
  • गेंदबाजी करते समय भारत को अलग गेंद दी जाती है, जिसमें स्प्रिंग लगी होती है, जिससे गेंद ज्यादा स्विंग करती है।

जानिए क्या है पिच विवाद

न्यूजीलैंड और भारत के बीच क्रिकेट विश्व कप 2023 सेमीफाइनल में पिच को लेकर विवाद छिड़ गया है। आरोप है कि बीसीसीआई ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए 'इस्तेमाल की गई पिच' पर मैच खेलने का दबाव डाला, जबकि इस मुकाबले के लिए 'ताजा पिच' तैयार की गई थी। पाकिस्तान में भी इसको लेकर जबरदस्त चर्चा है। हालांकि सुनील गावस्कर समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने आरोपों को खारिज किया है।