• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हारी बाजी को जीतना 'मैक्सवेल' को आता है, दोहरा शतक जड़कर अफगान शेरों के जबड़े से छीनी जीत, बना डाला विश्व रिकॉर्ड

Glenn Maxwell: इस मैच में अफगानिस्तान की जीत आसान लग रही है। ग्लेन मैक्सवेल को जीवनदान भी मिले। इसका भरपूर फायदा उन्होंने उठाया।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 07 Nov 2023 10:43:46 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Nov 2023 06:00:00 AM (IST)
हारी बाजी को जीतना 'मैक्सवेल' को आता है, दोहरा शतक जड़कर अफगान शेरों के जबड़े से छीनी जीत, बना डाला विश्व रिकॉर्ड
ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा दोहरा शतक।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Glenn Maxwell: वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मुकाबला बेहद रोमांच रहा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। जिसमें कंगारू ने 3 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के बाजीगर ग्लेन मैक्सवेल रहे। उन्होंने चोटिल होने के बाद शानदार नाबाद दोहरे शतकीय पारी खेलकर अफगान से मुंह से जीत छीन ली। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। एक समय 292 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम मे 91 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए थे।

चोट के बाद लंगड़ाते ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा शतक

इस मैच में अफगानिस्तान की जीत आसान लग रही है। ग्लेन मैक्सवेल को जीवनदान भी मिले। इसका भरपूर फायदा उन्होंने उठाया। फिर तूफानी पारी खेलकर जीत अपने टीम की झोली में डाल दी। उन्होंने पैट कमिंस के साथ 170 गेंदों पर 202 रनों की साझेदारी की। इस पारी के दौरान ग्लेन ने पीठ में दर्द की शिकायत की। उनके हैमस्ट्रिंग पर चोट लगी थी। इसके बावजूद लंगड़ाते हुए उन्होंने पूरा मैच खेला।


ग्लेन मैक्सवेल ने मचाया धमाल

  • रन चेज में बेस्ट पारी, करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर।
  • विश्व कप में किसी ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी की पहली डबल सेंचुरी।
  • पैट कमिंस के साथ 202 रन जोड़े।

विश्व कप में किसी ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज की डबल सेंचुरी

नाबाद 201 रनों की पारी के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने कई रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। वो विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के पहले डबल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। साथ ही उन्होंने वनडे विश्व कप में कपिल देव, सौरव गांगुली, डेविड वॉर्नर, गैरी किर्स्टन, वीरेंद्र सहवाग के हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

वनडे विश्व कप में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया हाईस्कोर

मार्टिन गुप्टिल 237* रन 163 गेंद 24 चौके 11 छक्के 145.39 स्ट्राइक रेट न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज 21 मार्च 2015
क्रिस गेल 215 रन 147 गेंद 10 चौके 16 छक्के 146.25 स्ट्राइक रेट वेस्ट इंडीज बनाम जिम्बाब्वे 24 फरवरी 2015
ग्लेन मैक्सवेल 201* रन 128 गेंद 21चौके 10 छक्के 157.03 स्ट्राइक रेट ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान 7 नवंबर 2023
गैरी किर्स्टन 188* रन 159 गेंद 13 चौके 4 छक्के 118.23 स्ट्राइक रेट साउथ अफ्रीका बनाम यूएई 16 फरवरी 1996
सौरव गांगुली 183 रन 158 गेंद 17 चौके 7 छक्के 115.82 स्ट्राइक रेट भारत बनाम श्रीलंका 26 मई 1999
विव रिचर्ड्स 181 रन 125 गेंद 16 चौके 7 छक्के 144.80 स्ट्राइक रेट वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका 13 अक्टूबर 1987
डेविड वॉर्नर 178 रन 133 गेंद 19 चौके 5 छक्के 133.83 स्ट्राइक रेट ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान 4 मार्च 2015
कपिल देव 175* रन 138 गेंद 16 चौके 6 छक्के 126.81 स्ट्राइक रेट भारत बनाम जिम्बाब्वे 18 जून 193
वीरेंद्र सहवाग 175 रन 140 गेंद 14 चौके 5 छक्के 125.00 स्ट्राइक रेट भारत बनाम बांग्लाेदश 19 फरवरी 2011