• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाकिब अल हसन से लेकर लसिथ मलिंगा तक, ये रहे T20 World Cup के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

Most Wickets in T20 World Cup History: बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम टी20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2007-2022 के बी...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 02 Jun 2024 04:18:06 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Jun 2024 04:33:01 PM (IST)
शाकिब अल हसन से लेकर लसिथ मलिंगा तक, ये रहे T20 World Cup के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
Most Wickets in T20 World Cup History

HighLights

  1. शाकिब अल हसन के नाम टी20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
  2. पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी दूसरे पायदान पर है।
  3. टॉप 5 में एक भी भारत का गेंदबाज नहीं है।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Most Wickets in T20 World Cup History: टी20 वर्ल्ड कप के अब तक आठ संस्करण हो चुके हैं। जिसमें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने दो-दो बार खिताब जीता है। इंग्लैंड ने अपना पहला टी20 विश्व कप 2010 में जीता था। तब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया था।

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला गया 2022 का सीजन भी इंग्लैंड ने जीता था। पाकिस्तान को फाइनल में 5 विकेट से पटखनी दी थी। टी20 में अक्सर मुकाबलों में चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है। इस छोटो फॉर्मेंट में बल्लेबाज गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हैं। हालांकि कुछ बॉलर्स ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है।


बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम टी20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2007-2022 के बीच 36 मैचों में 47 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं। उन्होंने 2007-2016 में खेले गए वर्ल्ड कप 39 विकेट चटकाएं है। श्रीलंका के लसिथ मलिंगा 38 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर है। पाकिस्तान सईद अजमल 36 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं, श्रीलंका के अजंता मेंडिस 35 विकेट के साथ पांचवें रैंक पर है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वालें गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में भारत का एक भी गेंदबाज नहीं है।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट

खिलाड़ी अवधि मैच इनिंग गेंद ओवर मेडन रन विकेट बेस्ट गेंदबाजी एवरेज
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 2007-2022 36 35 775 129.1 0 876 47 4/9 18.63
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) 2007-2016 34 34 810 135.0 1 907 39 4/11 23.25
लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) 2007-2014 31 31 616 102.4 0 763 38 5/31 20.07
सईद अजमल (पाकिस्तान) 2009-2014 23 23 536 89.2 1 607 36 4/19 16.86
अजंता मेंडिस (श्रीलंका) 2009-2014 21 21 471 78.3 3 526 35 6/8 15.02
उमर गुल (पाकिस्तान) 2007-2014 24 24 496 82.4 0 604 35 5/6 17.25
आर अश्विन (भारत) 2012-2022 24 24 510 85.0 0 552 32 4/11 17.25
वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) 2021-2022 16 16 366 61.0 1 355 31 3/8 11.45
डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका) 2009-2016 23 23 499 83.1 1 579 30 4/17 19.30
स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 2007-2014 26 25 521 86.5 2 671 30 3/17 22.36