• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rachin Ravindra: भारतीय मूल के न्यूजीलैंड खिलाड़ी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की निकाली हवा, जड़ा शतक

Rachin Ravindra Century: भारतीय मूल के बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने इंग्लिंश गेंदबादों को खूब परेशान किया। तीसरे नंबर पर उतरे रचिन ने जोरदार शतक जड़ दिया।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 05 Oct 2023 09:28:18 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Oct 2023 09:28:18 PM (IST)
Rachin Ravindra: भारतीय मूल के न्यूजीलैंड खिलाड़ी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की निकाली हवा, जड़ा शतक
रचिन रविंद्र ने विश्व कप के डेब्यू में जड़ा शतक।

HighLights

  1. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया।
  2. रचिन रविंद्र ने ठोका तूफानी शतक।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Rachin Ravindra Century: इंग्लैंड को विश्व कप के पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 विकेट की हार झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ कीवी ने 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का इंग्लैंड से बदला ले लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन बनाए। 283 रनों का लक्ष्य न्यूजीलैंड ने 36.2 ओवर में हासिल कर लिया। डेवोन कॉन्वे और रचिन रविंद्र के बीच 273 रनों की साझेदारी हुई।

रचिन रविंद्र ने ये रिकॉर्ड किया अपने नाम

न्यूजीलैंड ने अपनी पारी की आक्रामक शुरुआत की। इंग्लैंड के बॉलर्स की धुनाई की। भारतीय मूल के बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने इंग्लिंश गेंदबादों को खूब परेशान किया। तीसरे नंबर पर उतरे रचिन ने जोरदार शतक जड़ दिया। इसी के साथ विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के लिए सबसे कम उम्र में सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।


रचिन ने खेली नाबाद शतकीय पारी

रचिन रविंद्र ने 96 गेंदों में नाबाद 123 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए। रचिन ने गेंदबाजी में 1 विकेट भी लिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को 25 रन पर कॉनवे के हाथों कैच आउट कराया। बता दें रचिन रविंद्र का जन्म वेलिंग्टन, न्यूजीलैंड में हुआ था। उनके माता-पिता भारतीय हैं। उनके पिता रवि कृष्णमूर्ति एक सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट हैं। न्यूजीलैंड आने से पहले उन्होंने बेंगलुरू के लिए क्लब स्तरीय क्रिकेट खेला है।

Men's @cricketworldcup debut ✅

Maiden ODI ton ✅@aramco POTM ✅

What a day for Rachin Ravindra 🌟#CWC23 #ENGvNZ pic.twitter.com/YHx5Kn1VHF

— ICC (@ICC) October 5, 2023

तीसरे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी

डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र मे शतक लगाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 200 रन से ज्यादा की साझेदारी की। न्यूजीलैंड के ओपनर विल यंग शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद रचिन और कॉनवे ने पारी को संभाला।