• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसी रहेगी भारत की प्लेइंग इलेवन, 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा मैच

India vs Australia Playing 11 Prediction: रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करने के लिए तैयार है। भारत को विश्व कप खिता...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 05 Oct 2023 11:01:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Oct 2023 11:01:52 PM (IST)
ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसी रहेगी भारत की प्लेइंग इलेवन, 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा मैच
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

HighLights

  1. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर को खेला जाएगा।
  2. इस मैच में रोहित शर्मा और शुभमन गिल करेंगे ओपनिंग।
  3. अश्विन या कुलदीप में से किसी एक को चुनना कप्तान के लिए होगा मुश्किल।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India vs Australia: विश्व कप में भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करने के लिए तैयार है। भारत को विश्व कप खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अब देखना होगा कि कंगारू के खिलाफ रोहित किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरेंगे।

पहले के 3 बल्लेबाज पक्के

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने उतर सकते हैं। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पिछले कुछ मैचों में टीम को बेहतर शुरुआत दी है। इसके बाद विराट कोहली तीसरे स्थान पर उतरेंगे।

naidunia_image

श्रेयस अय्यर या केएल राहुल

विकेटकीपर बल्लेहाज केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे। अगर ऐसा हुआ तो श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है।


मध्यक्रम में कौन-सा उतरेगा बल्लेबाज?

रोहित शर्मा हार्दिक पंड्या को 5वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतार सकते हैं। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने मैच फिनिशर सूर्यकुमार यादव आएंगे। सूर्या मैच का रूख बदलने की क्षमता रखते हैं। इसके बाद सातवें नंबर पर रवींद्र जडेजा आ सकते हैं। रवींद्र बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में अपने योगदान देते हैं।

naidunia_image

इन गेंदबाजों के साथ उतरेगी टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में चुना जाना तय है। तेज गेंदबाज की कमान बुमराह, शमी और सिराज संभालेंगे।