• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC World Cup 2023 Live Streaming: फ्री में कहां देख सकते हैं विश्व कप के सारे मैच, देखें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

World Cup 2023 Live Streaming: विश्व कप का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिय...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 30 Sep 2023 04:04:49 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 Sep 2023 04:07:15 PM (IST)
ICC World Cup 2023 Live Streaming: फ्री में कहां देख सकते हैं विश्व कप के सारे मैच, देखें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
ICC World Cup 2023 Live Streaming

HighLights

  1. 5 अक्टूबर से होगा वनडे विश्व कप का आगाज।
  2. 10 टीमों के बीच खेले जाएंगे 48 मुकाबलें

खेल डेस्क, नई दिल्ली। ICC World Cup 2023 Live Streaming: वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही है। 45 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में 48 मैच खेले जाएंगे। इसका फाइनल 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। विश्व कप का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। आइए जानते हैं कब और कहां आईसीसी वर्ल्ड कप के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

10 टीमों के बीच ट्रॉफी को लेकर मुकाबला

विश्व कप 2023 में कुल 10 टीमें खेलेंगी। जिनमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और नीदरलैंड शामिल हैं। इन टीमों के बीच 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक 48 मैच खेले जाएगा। राउंड रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाएंगे। अंक तालिका में शीर्ष चार में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।


naidunia_image

कहां देख सकते हैं विश्व कप 2023 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग

विश्व कप 2023 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार की जाएगी। यहां वर्ल्ड कप के मैच फ्री में देख सकते हैं।

टीवी पर इन चैनलों पर देख सकते हैं विश्व कप लाइव मैच

भारतीय फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर विश्व कप मैचों का आनंद उठा सकते हैं। क्रिकेट फैंस स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 बांग्ला पर मैच लाइव देख सकते हैं।

अन्य देशों में इन चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट

अफगानिस्तान- एरियाना टीवी और एरियाना न्यूज

ऑस्ट्रेलिया- फॉक्स स्पोर्ट्स 501, चैनल 9 एचडी, 9जेमएचडी, फॉक्सटेलगो और फॉक्सटेलनाउ

बांग्लादेश- जीटीवी, बीटीवी, टी स्पोर्ट्स और रैबिटहोल

कनाडा- विलो टीवी और डिज्नी + हॉटस्टार

वेस्टइंडीज- ईएसपीएन और ईएसपीएन 2

मालदीव, नेपाल और भूटान- एसएस1, एसएस1 हिंदी, एसएस 1 तमिल, एसएस 1 तेलुगु, एसएस 1 कन्नड़, एसएस 2, डिज्नी + हॉटस्टार

मलेशिया- एस्ट्रो क्रिकेट और यप्प टीवी

न्यूजीलैंड- स्काई स्पोर्ट

पाकिस्तान- पीटीवी स्पोर्ट्स, टैपमैड, ए-स्पोर्ट्स और एआरवाई जैप

श्रीलंका- सिरासा टीवी, डायलॉग टीवी और इवेंट टीवी