• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mohammed Shami: एक चोट ने किया 'हार्दिक' बदलाव, अगर विश्व कप में बिना खेले लौट जाते मोहम्मद शमी तो...

Mohammed Shami: अमरोहा एक्सप्रेस शमी ने विश्व कप 2023 के 6 मैचों में 23 विकेट झटके। वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। एक चोट से मोहम्मद शमी क...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 17 Nov 2023 05:21:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Nov 2023 05:21:14 PM (IST)
Mohammed Shami: एक चोट ने किया 'हार्दिक' बदलाव, अगर विश्व कप में बिना खेले लौट जाते मोहम्मद शमी तो...
मोहम्मद शमी

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Mohammed Shami: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंच गई है। टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रथ पर सवार रही। लीग मैच से लेकर सेमीफाइनल जीतकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। मोहम्मद शमी को शुरुआत के चार मैचों में प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली। हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद उनको मौका मिला। जिसको उन्होंने अच्छे से भुनाया और मैचों में तड़ा-तड़ विकेट चटकाएं।

मोहम्मद शमी ने झटके 23 विकेट

अमरोहा एक्सप्रेस शमी ने विश्व कप 2023 के 6 मैचों में 23 विकेट झटके। वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। एक चोट से मोहम्मद शमी की जिंदगी बदल गई। अगर हार्दिक पंड्या को टखने में चोट नहीं लगती तो शायद ही मैच खेलने का मौका मिलता। शमी इस विश्व कप में भारत के सुपरस्टार बन गए हैं। जहां विराट कोहली बल्ले से आग उगल रहे हैं। वहीं, मोहम्मद शमी की तेज रफ्तार स्विंग के आगे बल्लेबाज थर थर कांप रहे हैं।


मोहम्मद शमी नहीं थे प्लेइंग 11 का हिस्सा

मोहम्मद शमी ने विश्व कप में तीन बार या पांच या इससे अधिक विकेट लिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 10.9 का है। दिलचस्प बात है कि शमी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के चार मैच में अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं थे। रोहित 8वें नंबर पर ऑलराउंडर उतारना चाहते थे। इस रणनीति के तहत आर अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलने का मौका मिला। शार्दुल ठाकुर को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शामिल किया गया था। हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के कारण टीम मैनेजमेंट को अपनी रणनीति को बदलना पड़ा।

विश्व कप 2023 में मोहम्मद शमी के रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी वनडे में सात विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज है। शमी वनडे विश्व कप नॉकआउट मैच में 7 विकेटट लेने वाले पहले बॉलर भी हैं। इससे पहले 1991 विल्स ट्रॉफी फाइनल में आकिब जावेद ने भारत के खिलाफ 37 रन देकर 7 विकेट लिए थे।

वनडे विश्व कप में मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लेकर मिशेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया। शमी ने इस टूर्नामेंट में तीन बार पांच विकेट लिए, जो वनडे विश्व कप के एक सीजन में सबसे अधिक है।

वनडे विश्व कप में शमी ने 17 मैचों में 50 विकेट की उपलब्धि तक पहुंचने वाले तेज गेंदबाज हैं। यह रिकॉर्ड मिशेल स्टार्क ने 19 मैचों में बनाया था।