• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs Australia: अहमदाबाद के स्टेडियम में तीन बार हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, आंकड़ें देखें तो टक्कर की होगी लड़ाई

World Cup Final 2023: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया चौथी बार इस मैदान में भिड़ंत करेगी। दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर तीन वनडे मैच खेले गए हैं।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 19 Nov 2023 01:19:52 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Nov 2023 01:52:08 PM (IST)
India vs Australia: अहमदाबाद के स्टेडियम में तीन बार हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, आंकड़ें देखें तो टक्कर की होगी लड़ाई
World Cup Final 2023 (फोटो- आईसीसी एक्स हैंडल)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। World Cup Final 2023: वनडे विश्व कप का चैंपियन आज (रविवार) मिल जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया एक-दूसरे को टक्कर देने को तैयार है। पूरी दुनिया की निगाहें नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर है। एक लाख से ज्यादा दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में टीम इंडिया और कंगारू इतिहास रचने के लिए पूरी ताकत झौंक देंगे।

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया चौथी बार इस मैदान में भिड़ंत करेगी। दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर तीन वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने इस मैदान में 2 मैच जीते हैं। जबकि कंगारू को एक जीत नसीब हुई है।


भारत और ऑस्ट्रेलिया की तीन बार हुई टक्कर

इस मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला साल 1984 में खेला गया था। इस मैच में कंगारू ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

दूसरा मैच 1986 में हुआ था। जहां मैन इन ब्लू ने 52 रन से जीता था। इसके बाद 2011 में विश्व कप क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने थे। जहां टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। तब युवराज सिंह प्लेयर ऑफ द मैच थे। उन्होंने नाबाद 52 रन और 2 विकेट झटके थे।

#WATCH | Gujarat: Visuals from Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, where a large number of people have gathered to watch the ICC World Cup final between India and Australia.

#ICCWorldCup2023

#INDvsAUSfinal pic.twitter.com/4FL5NaZHXp

— ANI (@ANI) November 19, 2023

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का सफर

पहला मैच- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया।

दूसरा मैच- भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया।

तीसरा मैच- भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया।

चौथा मैच- भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से शिकस्त दी।

पांचवां मैच- भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से पटखनी दी।

छठा मैच- भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया।

सातवां मैच- टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रनों से हराया।

आठवां मैच- भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हराया।

नौवां मैच- टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराया।

सेमीफाइनल- भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से पटखनी दी।