• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संन्यास के कगार पर खड़े बल्लेबाज का कीर्तिमान, लगातार 2 शतक जड़कर खास क्लब में हुए शामिल

Quinton De Kock: क्विंटन डी कॉक ने शतक जड़कर कहर बरपा दिया। विश्व कप के लगातार दो मैच में शतक जड़कर उन्होंने इतिहास रच दिया।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 12 Oct 2023 08:36:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Oct 2023 08:36:16 PM (IST)
संन्यास के कगार पर खड़े बल्लेबाज का कीर्तिमान, लगातार 2 शतक जड़कर खास क्लब में हुए शामिल
क्विंटन डी कॉक (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Quinton De Kock: विश्व कप 2023 का 10वां मैच ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। इस मुकाबले क्विंटन डी कॉक ने शतक जड़कर कहर बरपा दिया। क्विंटन इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में है। विश्व कप के लगातार दो मैच में शतक जड़कर उन्होंने इतिहास रच दिया। वह दक्षिण अफ्रीका के लिए विश्व कप में लगातार दो मैचों में शतक जड़ने वाले एबी डिविलियर्स के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए। डी कॉक अपने वनडे करियर का आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे हैं। विश्व कप से पहले उन्होंने एलान कर दिया था कि वह संन्यास लेंगे। कॉक अपने करियर के लास्ट टूर्नामेंट खेल रहे हैं।

क्विंटन डी कॉक का शानदार शतक

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहलो गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने आए क्विंटन डी कॉक तेज शुरू की। कप्तान टेम्बा बावुमा 35 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर पर डी कॉक ने तबाही जारी रखी। उन्होंने 106 गेंदों पर 109 रन बनाए। जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल है। डी कॉक ने विश्व कप करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 100 रनों की पारी खेली थी।


Quinton de Kock became the leading run-scorer of the #CWC23 with his ton against Australia 👏

#AUSvSA 📝: https://t.co/2QaPO6cvvc pic.twitter.com/zqIsk9kAJ7

— ICC (@ICC) October 12, 2023

एबी डिविलियर्स के क्लब में शामिल

क्विंटन डी कॉक विश्व कप में दो शतक लगाने के साथ फाफ डुप्लेसी, हर्शल गिब्स और हाशिम अमला के क्लब में शामिल हो गए। वहीं, दो शतक जड़ने वाले डिविलियर्स के बाद दक्षिण अफ्रीका के दूसरे खिलाड़ी बने।

विश्व कप में क्विंटन डी कॉक के शतक

विश्व कप 2015- 8 पारियों में 0 शतक

विश्व कप 2019- 9 पारियों में 0 शतक

विश्व कप 2023- 2 पारियों में 2 शतक