• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ODI World Cup Final: 7547 दिनों बाद ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने की तैयारी, अहमदाबाद में भारत के आंकड़े दे रहे गवाही

ODI World Cup Final: रोहित ब्रिगेड पूरा हिसाब चुकाने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेगी। तब राहुल द्रविड़ टीम के विकेटकीपर/बल्लेबाज थे। अब टीम के हेड को...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 18 Nov 2023 04:44:20 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Nov 2023 05:16:51 PM (IST)
ODI World Cup Final: 7547 दिनों बाद ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने की तैयारी, अहमदाबाद में भारत के आंकड़े दे रहे गवाही
ODI World Cup Final

खेल डेस्क, नई दिल्ली। ODI World Cup Final IND vs AUS: 23 मार्च 2003, जोहान्सबर्ग में विश्व कप का फाइनल मैच खेला गया था। तब पहली बार भारत और ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ंत हुई थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 359 रनों का स्कोर खड़ा किया था। तब 300+ के टारगेट का पीछा करना बेहद मुश्कित था। टीम इंडिया 125 रनों से मुकाबला हार गई।

इस हार ने भारत और क्रिकेट फैंस को बड़ा दर्द दिया था। तब भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल रही थी। वह सिर्फ एक लीग मैच ऑस्ट्रेलिया से हारी थी। 23 मार्च 2003 से 19 नवंबर 2023 फाइनल के बीच पूरे 20 साल और 7547 दिनों का अंतर है। ऐसे में रोहित ब्रिगेड पूरा हिसाब चुकाने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेगी। तब राहुल द्रविड़ टीम के विकेटकीपर/बल्लेबाज थे। अब टीम के हेड कोच हैं। अजीत अगरकर 2003 विश्व कप स्क्वॉड में थे, जो अब भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर हैं।


अहमदाबाद में भारत कभी नहीं हारा

भारत टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम (पूर्व में मोटेरा) में विश्व कप मैच नहीं हारी है। भारत ने विश्व कप के तीन मैच यहां खेले हैं। जहां सारे मुकाबलों में जीत मिली है। टीम इंडिया ने पहला विश्व कप मैच 26 अक्टूबर 1987 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया था।

दूसरा विश्व कप मैच अहमदाबाद में 2011 में खेला था। तब टीम इंडिया ने कंगारू को 5 विकेट से शिकस्त दी थी। वहीं, इस विश्व कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से पटखनी दी थी।

अहमदाबाद में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने अहमदाबाद में 6 वनडे मुकाबले खेले हैं। जहां उन्होंने 103.02 स्ट्राइक रेट से 307 रन बनाए हैं। रोहित अहमदाबाद में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुत द्रविड़ (342) रन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा का रिकॉर्ड भी यहां जबरदस्त है। उन्होंने 3 मैचों में 9 विकेट झटके हैं। मोहम्मद सिराज ने 4 वनडे मैचों में 7 विकेट हैं। कुलदीप यादव-रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट और आर अश्विन ने 5 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें-

World Cup Final 2023:विश्व कप के इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा, इस स्थिति में भारत-ऑस्ट्रेलिया दोनों बन सकते हैं चैंपियन

IND Vs AUS: 20 साल पुराने जख्मों को अब होगा हिसाब-किताब, अब रोहित की 'दादागिरी' में ऑस्ट्रेलिया का निकालेंगे दम