
खेल डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand: रोहित शर्मा विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में यह उपलब्धि हासिल की। हिटमैन ने वानखेड़े स्टेडियम में ट्रेंट बोल्ट को 5वें ओवर में लेग साइड में छक्का जड़कर रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह विश्व कप में 50 से ज्यादा छक्के जड़ने वाले नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। वेस्ट इंडीज बल्लेबाज के 49 छक्के थे। साथ ही रोहित ने विश्व कप एडिशन में सर्वाधिक छक्के लगाने का कीर्तिमान हासिल कर लिया है।
रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले विश्व कप 2023 में 24 छक्के जड़े थे। मैच में उन्होंने 6 ओवर में ही 4 गगनचुंबी छक्के जड़ दिए। उनके नाम 28 छक्के हो गए। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। गेल ने विश्व कप 2015 में 26 छक्के लगाए थे।
रोहित शर्मा पहले बल्लेबाज बन गए हैं। जिन्होंने विश्व कप में 50 से ज्यादा छक्के लगाए है। उनसे पहले क्रिस गेल शीर्ष पर थे। ग्लेन मैक्सवेल के पास भी पचास सिक्सर जड़ने का मौका है। वह 43 छक्के लगा चुके हैं। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के ग्लेन मैक्सवेल 37, डेविड वॉर्नर 37, रिकी पोंटिंग 31 और डेविड मिलर 30 छक्के इस टूर्नामेंट में जड़ चुके हैं।
🚨 Milestone Alert 🚨
Captain Rohit Sharma has now hit the most sixes in Men's ODI World Cup 🫡#TeamIndia | #CWC23 | #MenInBlue | #INDvNZ pic.twitter.com/rapyuF0Ueg
— BCCI (@BCCI) November 15, 2023