
T20 World Cup 2022: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में सोलह टीमें हिस्सा लेंगी, जो ग्रुप स्टेज और नॉकआउट फॉर्मेट में खेलेगी। दुनिया भर के कुछ बड़े हिटरों ने अब तक आयोजित टूर्नामेंट के सात संस्करणों के दौरान टी20 विश्व में धमाल मचाया है। यह आश्चर्य की बात नहीं है कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल टी20 विश्व कप में सबसे अधिक छक्के लगाने के चार्ट में सबसे आगे हैं।
क्रिस गेल ने 33 मैच में 63 छक्के लगाए हैं। भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह दूसरी रैंक पर है। उन्होंने 31 मुकाबले में 33 छक्के जड़े हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 31 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। डेविड वॉर्नर चौथे और शेन वाटसन पांचवें स्थान पर है। वहीं इंग्लैंड के जोस बटलर 2021 टी20 वर्ल्ड कप में छह पारियों में 13 छक्कों के साथ सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी थे। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 12 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर थे।
आइए नजर डालते हैं टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज कौन है।
खिलाड़ी
|
टीम
|
मैच
|
रन
|
चौके
|
छक्के
|
औसत
|
क्रिस गेल
|
वेस्टइंडीज
|
33
|
965
|
78
|
63
|
34.46
|
युवराज सिंह
|
भारत
|
31
|
596
|
38
|
33
|
23.72
|
रोहित शर्मा
|
भारत
|
33
|
847
|
80
|
31
|
38.5
|
डेविड वॉर्नर
|
ऑस्ट्रेलिया
|
30
|
762
|
80
|
31
|
27.21
|
शेन वाटसन
|
ऑस्ट्रेलिया
|
24
|
537
|
41
|
31
|
28.26
|
एबी डिविलियर्स
|
साउथ अफ्रीका
|
30
|
717
|
51
|
30
|
29.87
|
जोस बटलर
|
इंग्लैंड
|
21
|
574
|
45
|
26
|
41
|
ड्वेन ब्रावो
|
वेस्टइंडीज
|
34
|
530
|
35
|
25
|
21.2
|
महेला जयवर्धने
|
श्रीलंका
|
31
|
1016
|
111
|
25
|
39.07
|
जेपी डूमिनी
|
साउथ अफ्रीका
|
25
|
568
|
37
|
23
|
40.57
|