• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup 2022, SL vs UAE: श्रीलंका ने यूएई को 79 रन से हराया, कार्तिक मयप्पन की हैट्रिक बेकार गई

T20 World Cup 2022, SL vs UAE: श्रीलंका को पहले मैच में नामीबिया से करारी हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका अब दो मैचों में 2 अंक और एक जीत के साथ अ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 18 Oct 2022 07:57:19 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Oct 2022 07:57:19 PM (IST)
T20 World Cup 2022, SL vs UAE: श्रीलंका ने यूएई को 79 रन से हराया, कार्तिक मयप्पन की हैट्रिक बेकार गई
T20 World Cup 2022, SL vs UAE: श्रीलंका को पहले मैच में नामीबिया से करारी हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका अब दो मैचों में 2 अंक और एक जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। यूएई दोनों मैच हारकर सबसे नीचे है।

T20 World Cup 2022, SL vs UAE: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के ग्रुप ए के राउंड मैच में संयुक्त अरब अमीरात को श्रीलंका के खिलाफ 79 रन से हार गई। इस जीत के साथ श्रीलंका का मनोबल बढ़ा है। एशिया कप 2022 चैपिंयन को पहले मैच में नामीबिया से करारी हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका अब दो मैचों में 2 अंक और एक जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। यूएई दोनों मैच हारकर सबसे नीचे है।

श्रीलंका की पारी

श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाजों पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। उनका 42 रन का स्टैंड 28 गेंदों में समाप्त हो गया। जब स्पिनर आर्यन लाखरा ने मेंडिस को 13 गेंदों में 18 रन पर आउट कर दिया।


धनंजया डी सिल्वा और निंसाका के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। अफजल खान ने सिल्वा को 33 रन पर आउट किया। इसके बाद लेग ब्रेक स्पिनर कार्तिक मयप्पन आएष जिन्होंने भानुका राजपक्षे (5), चरित असलांका (0) और कप्तान दासुन शनाका (0) को आउट करके टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक ली।

फिर अयान ने वनिंदु हसरंगा (2) का बड़ा विकेट भी लिया। निसांका ने 60 गेंदों छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। प्रमोद मदुशन 1* और दुष्मंथा चमीरा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए।

संयुक्त अरब अमीरात की पारी

153 रनों का पीछे करते हुए यूएई की शुरुआत खराब रही। तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा ने शीर्ष क्रम को मैदान में टिकने नहीं दिया। मुहम्मद वसीम (2), आर्यन लाखरा (1) और कप्तान चुंदंगापॉयल रिजवान (1) पर पवेलियन लौट गए।

संयुक्त अरब अमीरात का 5.3 ओवर में स्कोर 21/4 था। पावरप्ले के बाद बेसिल हमीद (2), वृत्य अरविंद (9), काशिफ दाउद (0) और कार्तिक मयप्पन (4) को खोते हुए विकेट गंवाए। चमीरा के स्पेल के बाद स्पिनरों महेश तीक्ष्णा, वनिन्दु हसरंगा और दसून शनाका ने यूएई के खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

हसरंगा ने मैच में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। जिससे उनका तीसरा शिकार अयान अफजल खान हुआ। उन्होंने 21 गेंदों में 19 रन बनाए थे। तीक्ष्णा ने जुनैद सिद्दीकी को 18 रन पर आउट करते हुए यूएई को अंतिम झटका दिया। यूएई 73 रन पर ढेर हो गया और 79 रनों से मैच हार गया।

यह भी पढ़ें-

T20 World Cup 2022: शाहीन अफरीदी को बॉलिंग टिप्स देते नजर आए मोहम्मद शमी, PCB ने शेयर किया Video

T20 World Cup 2022: सुनील गावस्कर से बाबर आजम को मिला खास गिफ्ट, देखें वीडियो