• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप के इन 6 रिकॉर्ड्स को तोड़ना मुश्किल, नाकाम रहे ज्यादातर खिलाड़ी

T20 World Cup 2022: भारतीय टीम 23 अक्टूबर से टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है। टी20 वर्ल्ड कप की शुर...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 11 Oct 2022 07:23:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Oct 2022 07:23:24 PM (IST)
T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप के इन 6 रिकॉर्ड्स को तोड़ना मुश्किल, नाकाम रहे ज्यादातर खिलाड़ी
T20 World Cup 2022: भारतीय टीम 23 अक्टूबर से टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत ने पहला सीजन जीता था।

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 16 टीमें शिरकत करेगीं। 21 अक्टूबर तक आठ टीमों के बीच क्वालिफायर होंगे। जिनमें से टॉप-3 टीमें 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले सुपर 12 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। प्रतियोगिता की सबसे बड़ी टीमें सुपर-12 में पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। वहीं भारतीय टीम 23 अक्टूबर से टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत ने पहला सीजन जीता था। फिर इस विश्व कप इवेंट में कई रिकॉर्ड टूटे। हालांकि कुछ विश्व कप इतिहास में कुछ ऐसे रिकॉर्ड है। जिन्हें तोड़ना काफी मुश्किल है। आइए नजर डालते हैं ऐसे रिकॉर्ड्स पर।

सबसे तेज शतक और छक्के

क्रिस गेस के नाम टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। गेल ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप में 48 बॉल में 100 रन बनाए थे। वहीं गेल के काम विश्व कप में 33 मैचों में 63 छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड है।


सबसे तेज हाफ सेंचुरी

युवराज सिंह के नाम टी20 वर्ल्ड कप 2007 में सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड है। उन्होंने 12 गेंदों में 50 रन ठोक दिए थे। युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों में 6 छक्के लगाए थे।

एक सीजन में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली के नाम टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। 2014 टी20 वर्ल्ड कप में 319 रन बनाए। जिनमें 4 अर्धशतक भी शामिल है।

उच्चतम स्कोर

न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम के नाम टी20 विश्व कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 58 गेंदों में 123 रन बनाए थे।

सर्वोच्च टीम स्कोर

यह रिकॉर्ड श्रीलंका के पास है। 2007 टी20 विश्व कप में केन्या के खिलाफ श्रीलंका ने 260 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केन्या 88 रन पर आउट हो गई।

सर्वाधिक रन

श्रीलंका के महेला जयवर्धने के नाम टी20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। जयवर्धने के 31 मैचों में 1016 रन हैं।