• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup 2024: भारत बनाम बांग्लादेश के मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट व ड्रीम11

IND vs BAN Weather Report: भारत ने पहले सुपर-8 में अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल की तरफ एक कदम आगे बढ़ा दिया है। अब टीम का मुकाबला शनिवार को बांग्लाद...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 08:40:35 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Jun 2024 08:47:58 PM (IST)
T20 World Cup 2024: भारत बनाम बांग्लादेश के मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट व ड्रीम11
भारत बनाम बांग्लादेश में बारिश का साया।

HighLights

  1. एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड स्टेडियम में होगी टक्कर।
  2. भारत और बांग्लादेश के सुपर 8 मैच में कैसी रहेगी पिच।
  3. टी20 विश्व कप में पहली बार एंटिगा में खेलेगी भारतीय टीम।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs BAN Super 8 Weather Report: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 का आगाज जीत के साथ किया। अब उसकी नजर एक जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने पर है। भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले में बांग्लादेश का सामना करेगी।

इस मैच में जीत मैन इन ब्लू की सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर देगी। इसके लिए जरूरी है कि मैच में बारिश खलल ना डालें।

कहां खेला जाएगा मैच

भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला शनिवार को एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच पर सभी निगाहें रहेंगी। वेस्टइंडीज की पिच स्पिनरों की मददगार है,लेकिन कुछ पिचों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है।


भारत बनाम बांग्लादेश पिच रिपोर्ट

सर विवियन रिचर्ड स्टेडियम में 19 जून को दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका के बीच मैच हुआ था। इस मुकाबले में अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए थे। जवाब में यूएएस टीम 20 ओवर में 176 रन बना पाई।

इसी मैदान पर 20 जून को ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश का मुकाबला हुआ। यहां मैच कंगारू ने 28 रन से जीत दर्ज की। सर विवियन रिचर्ड स्टेडियम की पिच बैट्समैन को मदद करती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है पिच धीमी हो जाती है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगा। दूसरी पारी में स्कोर चेज करना आसान नहीं होता है।

कैसा रहेगा शनिवार को एंटीगा का मौसम?

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, मैच के दौरान तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। बारिश की संभावना 18 से 24% है। मैच में बरसात खलल डाल सकती है। ऐसे में मैच में कुछ ओवरों की कटौती की जा सकती है।

भारत बनाम बांग्लादेश ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर- ऋषभ पंत

बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा, तंजीद हसन, विराट कोहली

ऑलराउंडर- हार्दिक पंड्या, शाकिब अल हसन, अक्षर पटेल

गेंदबाज- मुस्तफिजुर रहमान, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह