
खेल डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli, World Cup 2023: टीम इंडिया वनडे विश्व कप में शानदार फॉर्म में है। टीम ने 7 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम ने अपना आठवां मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को ईडन गार्डन्स में खेला है। आज विराट कोहली का 35वां जन्मदिन है। किंग कोहली ने अपने बर्थडे पर टीम और फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। उन्होंने अपने करियर का 49वां शतक जमाकर इतिहास रच दिया। विराट ने 119 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी।
इस मैच में विराट कोहली ने 121 गेंदों का सामना कर नाबाद 101 रनों की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके लगाए। इस पारी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 327 रनों का लक्ष्य दिया।
विराट कोहली ने वनडे में शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर (49 शतक) के रिकॉर्ड की बराबरी की। विराट ने यह सेंचुरी 227वें वनडे में जमाई। सचिन ने यह कारनामा 451वीं पारी में किया था। सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें 44.83 के औसत से 18,426 रन बनाए हैं। विराट और सचिन ने 49-49 शतक जड़े है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम वनडे में 31 शतक दर्ज है।
सचिन तेंदुलकर- 49
विराट कोहली- 49
रोहित शर्मा- 31
रिकी पोंटिंग- 30
सनथ जयसूर्या- 28
हाशिम अमला- 27
एबी डी विलियर्स- 25
क्रिस गेल- 25
कुमार संगकारा- 25
डेविड वॉर्नर- 22
सौरव गांगुली- 22
तिलकरत्ने दिलशान- 22
क्विंटन डिकॉक- 21