• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli 50th ODI Century: विराट कोहली बने शतकों के किंग, न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंचुरी जड़ तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Virat Kohli 50th ODI Century: विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। किंग कोहली के वनडे में 50 शतक पूरे हुए।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 15 Nov 2023 05:00:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Nov 2023 06:31:40 PM (IST)
Virat Kohli 50th ODI Century: विराट कोहली बने शतकों के किंग, न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंचुरी जड़ तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
Virat Kohli 50th ODI Century

खेल डेस्क, नई दिल्ली। वनडे विश्व 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस महामुकाबले में विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। किंग कोहली के वनडे में 50 शतक पूरे हुए। इसी के साथ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली ने 297वीं पारी में अपने 50 वनडे शतक पूरे किए।

लॉकी फर्ग्यूसन के ओवर में पूरा किया शतक

विराट कोहली ने लॉकी फर्ग्यूसन की बॉल पर दो रन लेकर अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 106 गेंदों पर शतक जड़ा। जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल रहा। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक की बराबरी की। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर का रिकॉर्ड तोड़ने में ज्यादा समय नहीं लिया। सेमीफाइनल में ही कीर्तिमान रच दिया। इसी के साथ वनडे शतकों की अर्धशतक बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।


विश्व कप के एक एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली- 711 रन, 2023

सचिन तेंदुलकर- 673 रन, 2003

मैथ्यू हेडन- 659 रन, 2007

वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली- 50

सचिन तेंदुलकर- 49

रोहित शर्मा- 31

रिकी पोंटिग- 30

सनथ जयसूर्या- 28

सचिन तेंदुलकर ने विराट के शतक पर कही दिल छूने वाली बात

विराट कोहली के 50वें शतक के बाद सचिन तेंदुलकर ने एक्स हैंडल पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा, जब मैं पहली बार ड्रेसिंग रूम में मिला था तो टीम के अन्य खिलाड़ियों ने आपके साथ मेरे पैर छूने का मजाक उड़ाया था। मैं उस दिन अपनी हंसी रोक नहीं पाया था। आपने अपने जुनून और कौशल से मेरे दिल को छू लिया। मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का 'विराट' खिलाड़ी बन गया है। मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती है कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा।

The first time I met you in the Indian dressing room, you were pranked by other teammates into touching my feet. I couldn’t stop laughing that day. But soon, you touched my heart with your passion and skill. I am so happy that that young boy has grown into a ‘Virat’ player.

I… pic.twitter.com/KcdoPwgzkX

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) November 15, 2023