• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NED vs BAN Highlights: नीदरलैंड्स ने कर दिया एक और उलटफेर, बांग्लादेश को 87 रन हराकर सेमीफाइनल का सपना तोड़ा

NED vs BAN Highlights: विश्व कप 2023 के 28वें मैच में नीरदलैंड्स ने बांग्लादेश को 87 रनों से हराया। 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश टीम...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 28 Oct 2023 09:58:26 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Oct 2023 10:01:55 PM (IST)
NED vs BAN Highlights: नीदरलैंड्स ने कर दिया एक और उलटफेर, बांग्लादेश को 87 रन हराकर सेमीफाइनल का सपना तोड़ा
NED vs BAN Highlights

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Netherlands vs Bangladesh Highlights: नीरदलैंड्स ने बांग्लादेश को 87 रनों से हराया। 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश टीम 42.2 ओवर में 142 रन पर ऑलआउट हो गई। डच टीम ने विश्व कप में दूसरी बार उलटफेर किया है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को 38 रनों से पटखनी दी थी।

ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में नीदरलैंड्स की जीत के बादशाह गेंदबाज पॉल वैन मीकेरेन रहे। उन्होंने चार विकेट लिए। बास डी लीजे को दो, आर्यन दत्त, कॉलिन एकरमैन और लोगान वैन बीक को एक-एक सफलता मिली। बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन मिराज ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। मुस्तफिजुर रहमान और महमूदुल्लाह के बल्ले से 20-20 रन निकले।


बांग्लादेश सेमीफाइनल की रेस से बाहर

वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की यह 5वीं हार है। वह सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। नीदरलैंड्स की 6 मैचों में दूसरी जीत है। बांग्लादेश अंक तालिका में 9वें और डच टीम 8वें स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका पहले और टीम इंडिया दूसरे स्थान पर है।

What will we see on Sunday: India moving to the top or England moving off the bottom? #CWC23 #AUSvNZ #NEDvBAN #INDvENG pic.twitter.com/lJRBdQPQ5I

— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) October 28, 2023

नीदरलैंड्स की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनके दोनों ओपनर 4 रन के अंदर पवेलियन लौट गए। इसके बाद वेस्ले बारेसी और कॉलिन एकरमैन ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 59 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद बांग्लादेशी गेंदबाजों ने वापसी की और विपक्षी टीम का स्कोर 5 विकेट पर 107 रन हो गया। फिर स्कॉट एडवर्ड्स और साइब्रांड एंजेलब्रेक्ट ने 78 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 229 रनों तक पहुंचाया। एडवर्ड्स ने 68 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से रहमान, तस्कीन, शोरफुल और मेहेदी हसन को दो-दो विकेट मिले।