• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान के ख्वाबों की लगाई लंका, सेमीफाइनल के लिए दावा किया मजबूत

World Cup 2023 Semi Final Scenario: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 171 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद केन विलियमसन टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया।...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 09 Nov 2023 09:41:13 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Nov 2023 09:41:13 PM (IST)
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान के ख्वाबों की लगाई लंका, सेमीफाइनल के लिए दावा किया मजबूत
World Cup 2023 Semi Final Scenario

खेल डेस्क, नई दिल्ली। World Cup 2023 Semi Final Scenario: विश्व कप 2023 के 41वें मैच में जैसे ही न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हार का स्वाद चखाया। वैसे ही पाकिस्तानी फैंस का दिल चकनाचूर हो गया। दरअसल, ब्लैक कैप्स की जीत से बाबर आजम की टीम के लिए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं। पिछले मैच में जहां मौसम पाकिस्तान के फेवर में था, लेकिन अब ये टीम को टूर्नामेंट के नॉकआउट में नहीं ले जा पाएगा। दरअसल पाक के लिए विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचना बेहद कठिन हो गया है। अब इंग्लैंड के खिलाफ मैच में टॉस अहम होगा।

पाकिस्तान कैसे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है?

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 171 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद केन विलियमसन टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। इसके बाद पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण सामने आया है। पाक को पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 287 रनों से जीत दर्ज करनी होगी। यहां लक्ष्य का पीछा करते हुए लगभग 284 गेंद शेष रहते जीत हासिल करनी होगी।


पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के समीकरण

अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन का स्कोर खड़ा करता है, तो इंग्लैंड को 13 रन पर ऑलआउट करना पड़ेगा। 350 का स्कोर बनाने पर इंग्लिश टीम को 63 रन पर समेटना होगा। वहीं, पहले खेलते हुए 400 रन बनाने पर इंग्लैंड को 112 रन पर ऑलआउट करना होगा। इसके अलावा, 450 रन का स्कोर खड़ा करने पर पाकिस्तानी गेंदबाजों को अंग्रजों को 211 रन पर ऑलआउट करना होगा।

विश्व कप 2023 अंक तालिका

भारत (सेमीफाइनल)- 8 मैच, 16 अंक, +2.456 एनआरआर

दक्षिण अफ्रीका (सेमीफाइनल)- 8 मैच, 12 अंक, +1.376 एनआरआर

ऑस्ट्रेलिया (सेमीफाइनल)- 8 मैच, 12 अंक, +0.861 एनआरआर

न्यूजीलैंड- 9 मैच, 10 अंक, +0.922 एनआरआर

पाकिस्तान- 8 मैच, 8 अंक, +0.036 एनआरआर

अफगानिस्तान- 8 मैच, 8 अंक, -0.036 एनआरआर

इंग्लैंड- 8 मैच, 4 अंक, -0.885 एनआरआर

बांग्लादेश- 8 मैच, 4 अंक, -1.142 एनआरआर

श्रीलंका- 9 मैच, 4 अंक, -1.419 एनआरआर

नीदरलैंड्स- 8 मैच, 4 अंक, -1.635 एनआरआर