India Vs Australia Final Match Score- विश्व कप फाइनल 2023 अहमदाबाद में खेला गया।
India Vs Australia Final Match Score- ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया।
India Vs Australia Final Match Score- ट्रेविस हेड ने खेली 137 रनों की शतकीय पारी।
खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AUS Final, World Cup 2023: टीम इंडिया को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया छठी बार चैंपियन बना। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 240 रन बनाए। 241 रन का लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में हासिल कर लिया।
ट्रेविस हेड ने 137 और मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों में बुमराह ने दो, मोहम्मद शमी और सिराज ने 1-1 विकेट लिया।