• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: ICC ने WTC फाइनल के लिए दो पिच की तैयार, जानिए क्या है नियम

WTC Final 2023 IND vs AUS: आईसीसी ने बताया है कि दो तरह की पिच पर कब और कैसे मैच खेला जा सकता है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 07 Jun 2023 10:02:02 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Jun 2023 10:02:02 AM (IST)
IND vs AUS: ICC ने WTC फाइनल के लिए दो पिच की तैयार, जानिए क्या है नियम
WTC Final 2023 IND vs AUS: आईसीसी ने बताया है कि दो तरह की पिच पर कब और कैसे मैच खेला जा सकता है।

WTC Final 2023 IND vs AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की शुरुआत आज (बुधवार) से है। मैच से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। ओवल में होने वाले महामुकाबले से पहले आईसीसी ने बड़ा बदलाव किया है। क्रिकेट बोर्ड ने मैच के लिए दो पिच तैयार की है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ये आईसीसी का बैकअप प्लान है। दरअसल लंदन में इन दिनों तेल को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। डर है कि विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग कहीं पिच खराब ना कर दें। अगर ऐसा होता है तो दूसरे पिच पर मैच खेला जा सकता है।

पिच संबंधी नियम

आईसीसी ने प्लेइंग कंडीशन को लेकर नियम जारी किए हैं। इन नियमों में बताया गया है कि दो तरह की पिच पर कब और कैसे मैच खेला जा सकता है।

क्लॉज 6.4: पिच को बदलना

6.4.1: अगर मैदानी अंपायर यह निर्धारित करते हैं कि मैच पिच पर खेलने लायक नहीं है। ऐसे में वे खोल को रोक देंगे और आईसीसी मैच रेफरी को सूचित करेंगे।

6.4.2: ऑन-फील्ड अंपायर और आईसीसी मैच रेफरी दोनों टीमों के कप्तानों के साथ परामर्श करेंगे।

6.4.3: अगर कप्तान खेल को फिर से शुरू करने के लिए सहमत होते हैं, तो मैच फिर से शुरू हो जाएगा।

6.4.4: यदि खेल उस पिच पर शुरू नहीं हो पाता है, तो ऑन फील्ड अंपायर को मैच रेफरी से परामर्श करना होगा। ये देखा जाएगा कि क्या पिच की मरम्मत की जा सकती है। मैच रेफरी को ये देखना होगा कि पिच ठीक होने से दोनों टीमों को बराबर फायदा मिलता है, तभी मुकाबला खेला जाएगा।


6.4.5: यदि पिच की मरम्मत नहीं की जा सकती है। तब रेफरी आईसीसी से बात करेगा और मैच को दूसरी पिच पर शिफ्ट करने का निर्णय लेगा। अगर आईसीसी दूसरे पिच से संतुष्ट होगा तभी मुकाबला खेला जाएगा।

6.4.6: अगर दूसरी पिच पर उसी दिन समय अवधि के अंदर मैच नहीं हो पाता है। जिसमें रिजर्व डे शामिल है। इसके बाद मुकाबले को बिना रिजल्ट के लिए रद्द कर दिया जाएगा।

6.4.7: पूरी प्रक्रिया के दौरान आईसीसी मैच रेफरी को दोनों कप्तानों और हेड ऑफ द ग्राउंड से लगातार बात करते रहना होगा। इसके बाद आखिरी में सार्वजनिक घोषणाएं की जाएं।

लंदन में ऑयल को लेकर प्रदर्शन

बता दें लंदन में जस्ट स्टॉप ऑयल प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों के तहत लोग ब्रिटेन सरकार की तेल, गैस और कोयला परियोजना का विरोध कर रहे हैं। इनकी मांग है कि सरकार जल्द ही इन परियोजनाओं से जुड़े लाइसेंस को रद्द करें।

यह भी पढ़ें-

WTC Final के लिए ऑस्ट्रेलिया ने चली बड़ी चाल, इस घातक गेंदबाज की टीम में जगह हुई पक्की

WTC Final 2023: आज से शुरू होगा फाइनल, जानिये भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, पिच, वेदर रिपोर्ट, और लाइव स्ट्रीमिंग