WTC Final
WTC Final LIVE: भारत और ऑस्ट्रेलिया में जो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप जीतेगा, क्रिकेट में उसकी धाक मतबूत होगी।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 06 Jun 2023 03:00:03 PM (IST)
Updated Date: Tue, 06 Jun 2023 04:33:44 PM (IST)
WTC Final WTC Final LIVE: इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहा है। मुकाबला इंग्लैंड के ऐतिहासिक ओवल ग्राउंड पर है।
What is World Test Championship
ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को टेस्ट विश्व कप भी कहा जाता है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा संचालित यह टेस्ट क्रिकेट की लीग प्रतियोगिता है। इसकी शुरुआत 1 अगस्त 2019 को शुरू हुई थी।
पहली ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2019 में एशेज श्रृंखला के साथ शुरू हुई थी। इसका समापन जून 2021 में हुआ था, जब लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में भारत को हराकर न्यूजीलैंड चैंपियन बना था।
दूसरी ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 4 अगस्त 2021 को पटौदी ट्रॉफी श्रृंखला के साथ शुरू हुई थी और अब ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच फाइनल के साथ समाप्त हो रहा है।
WTC 2023–25 सीरीज की शुरुआत 16 जून 2023 को पहले एशेज टेस्ट के साथ होगी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 की गर्मियों में लॉर्ड्स में खेला जाएगा।