जीडीसीए अंडर-15 टूर्नामेंट: विक्रांत एकेडमी और ऋषि गालव ने दर्ज की शानदार जीत, युवराज की घातक गेंदबाजी
ग्वालियर में इंटर क्लब बालक अंडर-15 वनडे क्रिकेट टूनामेंट का रोमांच जारी है। मंगलवार को पांच मुकाबले खेले गए।
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 06:38:47 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 07:00:36 PM (IST)
विक्रांत एकेडमी के लिए पांच विकेट लेने वाले युवराज सिंह कुशवाह अंपायरों के साथ। सौजन्य आयोजकHighLights
- विक्रांत एकेडमी ने द एकेडमी को हराया
- ऋषि गालव ने ग्वालियर एलीट को रौंदा
- तानसेन क्लब और विवेकानंद भी विजयी
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) द्वारा आयोजित इंटर क्लब बालक अंडर-15 वनडे क्रिकेट टूनामेंट का रोमांच जारी है।
विक्रांत एकेडमी ने बनाया 202 का स्कोर
विक्रांत क्रिकेट एकेडमी ने एक आसान मुकाबले में द क्रिकेट एकेडमी की टीम को 123 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। विक्रांत यूनिवर्सिटी के मैदान पर विक्रांत एकेडमी ने पहले क्रीज संभाली और द क्रिकेट एकेडमी के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में 10/202 रनों का सशक्त स्कोर बनाया। ओपनर अंश मिश्रा 27 के बाद मध्यक्रम में सौरभ यादव ने 39 और निचलेक्रम में रितुराज शर्मा ने 27 रन की जोरदार पारी खेली।
द एकेडमी 79 रन बनाकर ढेर
जवाब में द एकेडमी के बल्लेबाज युवराज सिंह कुशवाह (41/5), हर्षित गुर्जर (12/4) की गेंदों का सामना नहीं कर सके और 29.5 ओवर में 79 रन की बना सके और 123 रनों के बड़े अंतर से मैच गंवा दिया। सौरभ गुर्जर (11) के अलावा अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका।
टीमों के बीच टॉस कराते अंपायर। सौजन्य आयोजक ऋषि गालव ने ग्वालियर एलीट को 10 विकेट से रौंदा
शहर के प्रतिष्ठित ऋषि गालव क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जोरदार प्रदर्शन कर ग्वालियर एलीट की टीम को 10 विकेट से रौंद दिया। गालव ने एलीट को 33.4 ओवर में 44 रन पर समेटा। इसके बाद बिना विकेट खोए 13 ओवर में मैच जीत लिया। आदित्य ने 23 और ईशान राजपूत ने 9 रन की नाबाद पारी खेली। इससे पहले एलीट को समेटने में भावेश कुशवाह को 3, सार्थक शर्मा व शौर्य को 2-2 और कबीर व अंश को एक-एक विकेट मिला। दिन के अन्य मैच में डीए वन ने जीसीए की टीम को 4 विकेट से हराया।
तानसेन क्लब ने तानसेन एकेडमी की टीम को 29 रन से हराया
पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान पर तानसेन क्रिकेट क्लब ने अपने घरेलू मैदान पर जोरदार प्रदर्शन किया और तानसेन क्रिकेट एकेडमी को 29 रन से हराया। मैच में ओपनर दीपंकर गौतम 16 के अलावा राघव द्विवेदी 23, कुशाग्र 18 रन की सर्वाधिक पारी खेली और टीम का स्कोर 114 तक पहुंचाने में योगदान दिया। तानसेन एकेडमी के गेंदबाजों ने अतिरिक्त 45 रन लुटाए।
जवाब में तानसेन एकेडमी का कोई बल्लेबाज विजयी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 19.5 ओवर में 89 रन बनाकर ढेर हो गई। ओपनर पार्थ 10, प्रिंस कुशवाह 14, प्रमांशु ने 19 रन की जुझारू पारी खेली। तानसेन क्लब के गेंदबाजों में अंश राठौर को चार और कुशाग्र व प्रांजल को दो-दो विकेट मिले।
तानसेन एकेडमी-बी टीम भी हारी
तानसेन एकेडमी-बी टीम को भी डीएवी की टीम से महज एक रन से हार का सामना करना पड़ा। उधर, विवेकानंद एकेडमी ने शुभ एकेडमी को 4 विकेट से हराया।