हैदराबाद। Yuvraj Singh wishes Sania Mirza on birthday: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा 15 नवंबर शुक्रवार को अपना जन्मदिन मनाया। लाखों फैंस ने उन्हें बधाई दी। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा क्रिकेट ऑल राउंडर युवराज सिंह का बधाई संदेश। युवी ने अपने ही अंदाज में सानिया को शुभकामनाएं दी। युवी का ऐसा ही बिंदास अंदाज पिछले दिनों भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई देते समय भी नजर आया था। बहरहाल युवी ने जिस बिंदास अंदाज में सानिया को बधाई दी, उसी बिंदास अंदाज में सानिया ने भी उन्हें जवाब दिया।
बता दें कि युवराज और सानिया मिर्जा दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों फैमिली फ्रेंड्स भी हैं और अक्सर फैमिली गेदरिंग की फोटो भी शेयर करते हैं। सानिया के जन्मदिन पर युवी ने अलग अंदाज में ही बर्थडे विश किया। युवराज ने सानिया का बधाई देते हुए लिखा- हाय हाय मिर्ची.. जन्मदिन मुबारक मेरी बेस्ट फ्रेंड। बहुत सारा प्यार सानिया मिर्जा।
Hai hai mirchi 🌶! Janam din mubarak my dear friend lots of love and best wishes always !💓 @MirzaSania 🎂 🧁 🥂 pic.twitter.com/wzYjTIQhPy
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) November 15, 2019
View this post on InstagramA post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on
युवराज की इस तरह की बधाई जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पहले तो फैन समझ नहीं पाए कि आखिर युवी ने सानिया के लिए ऐसा क्यों लिखा। लेकिन युवी के इस ट्वीट के कुछ ही देर बाद सानिया मिर्जा ने युवी को रिप्लाई किया। सानिया ने लिखा- हे मोटू.. धन्यवाद मेरे सबसे प्यारे दोस्त।
Hai motu 💕 thank you my dearest friend https://t.co/ECIzuLBRXU
— Sania Mirza (@MirzaSania) November 15, 2019
सानिया के जवाब से यूजर्स को समझ में आया कि युवी और सानिया काफी अच्छे दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक-दूसरे की टांग भी खींचते हैं। इससे पहले भी दोनों के बीच सोशल मीडिया पर मजाक चलता रहा है।
गौरतलब है कि युवराज ने इसी साल वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। युवी ने फिलहाल विदेशी लीग खेलने का फैसला किया है। युवी अब तक कनाडा की ग्लोबल जी टी20 में खेल चुके हैं और इन दिनों वे दुबई में हो रहे टी10 लीग में खेल रहे हैं।