• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • फुटबॉल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FIFA World Cup: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी

FIFA World Cup: पुर्तगाल के कप्तान और महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में गोल कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इस गोल के स...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Fri, 25 Nov 2022 12:42:41 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Nov 2022 12:42:41 AM (IST)
FIFA World Cup: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी

FIFA World Cup, Portugal vs Ghana: फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) में गुरुवार को पुर्तगाल ने अपने पहले मुकाबले में घाना को 3-2 से हराकर की विजयी शुरुआत की। इस मैच के आखिरी 25 मिनट बेहद रोमांचक रहे, जिसमें दोनों टीमें ने मिलकर पांच गोल स्कोर किये। मुकाबले में गोल दागने की शुरुआत पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने 65वें मिनट में की। 37 वर्षीय ने मौके का शानदार फायदा उठाते हुए पेनल्टी में अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। इसके साथ ही फीफा वर्ल्ड कप 2022 में विवादों के साथ एंट्री करने वाले पुर्तगाल के कप्तान और महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में गोल कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इस गोल के साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो 5 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉल खिलाड़ी बन गये हैं।

naidunia_image

Cristiano Ronaldo ने एक गोल से रचा इतिहास

फीफा विश्व कप में अपनी टीम का अभियान शुरू होने से पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो विवादों के कारण चर्चाओं में थे लेकिन अब उन्होंने सबका ध्यान अपनी उपलब्धि की ओर मोड़ दिया है। घाना के खिलाफ एक गोल से वो पांच वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर भी बन गए। मेंस फुटबॉल में वह पहले खिलाड़ी बन गए, जिसने 5 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागे हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का ये 118वां अंतरराष्ट्रीय गोल था। वह पहले ही दुनिया के सबसे ज्यादा गोल स्कोर करने वाले खिलाड़ी हैं। अब उनका ये वर्ल्ड रिकॉर्ड (Cristiano Ronaldo Records) और बड़ा हो चुका है।