
कीव। स्थानीय फुटबॉल क्लब के वित्तीय संकट में फंसे होने की खबर मिलने पर एक मॉडल मदद के लिए आगे आई। उसने जो किया, उससे क्लब को तो आर्थिक मदद मिली और मॉडल लोगों के दिलों में उतर गई।
मॉडल एंजेलिना पेट्रोवा ने यूक्रेनियन मिन्नोव्स एफसी मेतालुरह जापोरिझया के लिए रुपए जमा कराने के लिए सेमी नेकेड फोटो शूट करवाया है।
यह भी पढ़ें : छह हजार कोशिशों के बाद गेमर ने पांच मिनट में खत्म किया मारियो
क्लब के स्टेडियम में उन्होंने इतनी शालीनता के साथ न्यूड फोटो शूट करवाया है, जिससे तस्वीरें अभद्र भी नहीं लग रही हैं और क्लब के लिए चंदा भी जमा हो रहा है।
क्लब अब ऐजेलिना की तस्वीरों को बेचकर अपने काम को आगे बढ़ा रहा है। सही समय पर कराए गए इस फोटोशूट ने क्लब की माली हालत को ठीक करने में अहम भूमिका निभाई है। यूक्रेन की नेशनल फुटबॉल टीम की मदद के लिए एंजेलिना अगला फोटोशूट काराएंगी।