• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • हॉकी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hockey World Cup 2023: भारत ने स्पेन के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ किया वर्ल्ड कप का आगाज़, देखिये तस्वीरें

Hockey World Cup 2023: भारत-स्पेन के बीच मैच देखने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी ग्राउंड पर पहुंचे थे।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Fri, 13 Jan 2023 09:25:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Jan 2023 09:25:00 PM (IST)
Hockey World Cup 2023: भारत ने स्पेन के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ किया वर्ल्ड कप का आगाज़, देखिये तस्वीरें

FIH Hockey Men's World Cup 2023: भारत ने वर्ल्ड कप हॉकी में शानदार तरीके से आगाज किया है। राउरकेला में स्पेन के साथ हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने 2-0 से जीत दर्ज की। इस तरह एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप डी में भारत ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। भारत के लिए पहला गोल स्थानीय खिलाड़ी अमित रोहिदास ने किया। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने शानदार खेल दिखाया और हार्दिक सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल कर, टीम का स्कोर 2-0 तक पहुंचा दिया।

naidunia_image

उड़ीसा के सीएम भी रहे मौजूद

भारत-स्पेन के बीच मैच देखने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी ग्राउंड पर पहुंचे थे। उन्होंने मैच के शुरु में राष्ट्रगान में भी हिस्सा लिया। दोनों टीमों के बीच यह मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पूरे मैच के दौरान भारतीय टीम छाई रही और मैच पर उनका कंट्रोल बना रहा। उन्होंने स्पेन को ज्यादा मौके नहीं दिये और डिफेंस ने भी शानदार खेल दिखाया।


naidunia_image

भारत के लिए 200वां गोल

जैसे ही अमित रोहिदास ने पेनल्टी कार्नर के लिए जरिए पहला गोल किया, भारत की टीम ने हॉकी विश्व कप के इतिहास में अपने गोल की संख्या को 200 पहुंचा दिया। वहीं, इसकी संख्या 200 से 201 तक पहुंचाने में हार्दिक सिंह का हाथ रहा, जो अकेले गेंद को काफी दूर से लेकर गये और आखिर क्षण में गोल किया।

naidunia_image

पूरे मैच में दिखा कंट्रोल

पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त हासिल करनेके बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत भी अच्छे अंदाज में की।दूसरे क्वार्टर के 11वें मिनट में हार्दिक ने शानदार खेल दिखाया और गेंद को नेट तक पहुंचानेका काम किया। दूसरे क्वार्टर के आखिरी कुछ पलों में स्पेन के पास गोल करने का मौका था, लेकिन भारतीय गोलकीपर और डिफेंस ने ऐसा होने नहीं दिया। हाफ टाइम तक 3 पेनल्टी कार्नर भारत को मिले, जबकि स्पेन को एक पेनल्टी कार्नर मिला। भारतीय टीम पूल-डी में है। इस पूल में भारत और स्पेन के अलावा इंग्लैंड और वेल्स भी हैं।